Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » सिद्धार्थनगर में “बहू-बेटी सम्मेलन” पर एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न।

    सिद्धार्थनगर में “बहू-बेटी सम्मेलन” पर एकदिवसीय कार्यशाला संपन्न।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 2, 2026

    •पुलिस कर्मियों को महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम हेतु दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

    सिद्धार्थनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र, बस्ती संजीव त्यागी द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन, जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जीएन. के साथ अम्बेडकर सभागार विकासभवन में यूनिसेफ के सहयोग से आयोजित बहू-बेटी सम्मेलन पर एक दिवसीय जिलास्तरीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया।

    डीआईजी बस्ती द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, लैंगिक आधारित हिंसा एवं अन्य सामाजिक जोखिमों से संबंधित मामलों में पुलिस द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करने, ऐसे मामलों में प्राप्त शिकायतों पर तत्काल विधिक कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को समुचित सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने, साथ ही महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बरों एवं अन्य सुरक्षा तंत्रों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने तथा नियमित रूप से जनसंवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने, विभिन्न विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर संवेदनशील मामलों का प्रभावी निस्तारण कर समाज में महिलाओं एवं बच्चों के प्रति सुरक्षित एवं सकारात्मक वातावरण बनाने हेतु निर्देशित किया गया।

    कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी, सिद्धार्थनगर शिवशरणप्पा जी.एन. ने महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के संबंध में यूनिसेफ द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों के विश्लेषण एवं डेटा आधारित प्रस्तुतीकरण की सराहना की। उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर एक आकांक्षी जनपद है तथा नीति आयोग के मार्गदर्शन में विभिन्न सामाजिक एवं विकासात्मक संकेतकों में सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की आधारशिला बालिकाओं की शिक्षा है। यदि बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समान अवसर तथा सुरक्षित एवं सहयोगात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जाए, तो वे आत्मनिर्भर एवं सशक्त नागरिक के रूप में विकसित हो सकती हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि परिवार, समुदाय एवं संस्थाओं की साझा जिम्मेदारी है कि वे बालिकाओं के लिए ऐसा वातावरण सुनिश्चित करें, जिसमें वे स्वयं को सुरक्षित महसूस करें और अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ सकें।

    पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों के संदर्भ में यूनिसेफ द्वारा किए गए शोध, डेटा विश्लेषण तथा प्रशिक्षण मॉड्यूल के विकास की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण एवं उपयोगी पहल बताया।

    उन्होंने गोरखपुर जोन के पुलिस महानिदेशक श्री मुथा अशोक जैन की दूरदर्शी सोच एवं नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी अवधारणा के अनुरूप “बहू–बेटी सम्मेलन” पहल को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तथा अन्य आवश्यक पत्राचार जारी किए गए हैं।

    उन्होंने बताया कि जनपद के सभी पुलिस थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं तथा वे महिलाओं एवं बालिकाओं को सहायता एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला की विशेषता यह है कि इसमें केवल पुलिस विभाग ही नहीं, बल्कि विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है, जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, संरक्षण एवं सशक्तिकरण के लिए बहु-विभागीय समन्वय को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस प्रयास को अत्यंत सराहनीय एवं प्रभावी बताया।

    उन्होंने कहा कि बहू–बेटी सम्मेलन पहल के सफल क्रियान्वयन के लिए यह आवश्यक है कि पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवेदनशील एवं विश्वासपूर्ण संवाद स्थापित किया जाए। इसके अतिरिक्त कार्यशाला में मौजूद विभिन्न अधिकारियों द्वारा इस विषय पर अपने-अपने मत रखे गये।

    इस अवसर पर वरिष्ठ अपर जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, क्षेत्राधिकारीगण, श्री महर्षि अग्निहोत्री, राज्य सलाहकार, यूनिसेफ, सुश्री पल्लवी राय, राज्य सलाहकार, यूनिसेफ थाना प्रभारी, समस्त मिशन शक्ति प्रभारी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleगैस आपूर्ति से परेशान उपभोक्ताओं ने एनएच-28 किया जाम, वाहनों की लगी लंबी कतार।
    Next Article सिंचाई विभाग की उदासीनता: नौ साल बाद भी अधूरी है शाहपुर मुंडा कोडरा माइनर नहर, पानी को तरस रहे किसान।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 2026

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 2026

    विद्या मंदिर में गूंजा श्रीकृष्ण का संदेश, श्रद्धा एवं उल्लास से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 3, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.