बस्ती। परसरामपुर थाना क्षेत्र में युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, रघुनाथपुर निवासी पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि 14 अक्टूबर 2026 को मोइयापुर सुकरौली निवासी विकास यादव पुत्र सुरजू उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पीड़िता की मां की तहरीर पर परसरामपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


