सिद्धार्थनगर। गोरखपुर-फैजाबााद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की तैयारियों के संबध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी अधिकारी मतदान कार्मिक श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि गोरखपुर-फैजाबााद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 की अधिसूचना प्रभावी है। दिनांक 23.10.2026 को मतदान होना है। जनपद में 08 मतदान स्थल बनाये गये है।
05 मतदान केन्द्र तहसील नौगढ़, बांसी, डुमरियागंज, इटवा एवं शोहरतगढ़ तथा 03 केन्द्र विकास खण्ड कार्यालय/क्षेत्र पंचायत कार्यालय-खेसरहा, बर्डपुर और बढ़नी में बनाये गये है। मतदान को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्येक बूथों हेतु सेक्टर/स्टैैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगायी गयी है। जोनल मजिस्ट्रेट तहसील वार उपजिलाधिकारी को बनाया गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को निर्देश दिया कि कन्ट्रोल रूम में शिकायतों का निस्तारण करायेंगे।
एस0ओ0सी0 मतपत्र/स्टेशनरी को बूथवार पैकेटिंग कराकर मतदान दिवस से एक दिन पूर्व कराना सुनिश्चित करें। वाहनों की व्यवस्था हेतु एआरटीओ निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी नेसहायक प्रभारी अधिकारी कार्मिक को निर्देश दिया कि मतदान कार्मिको का प्रशिक्षण करा ले।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, संबधित अधिकारीगण उपस्थित थे।


