👉 दिनांक 01 नवंबर 2026 को संत कबीर अकादमी मगहर में आयोजित होगा कार्यक्रम।
संत कबीर नगर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में दिनांक 01 नवम्बर 2026 को संत कबीर अकादमी, मगहर में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उक्त वृहद/मेगा विधिक सेवा सहायता शिविर के दृष्टिगत मा0 जनपद न्यायाधीश रणधीर सिंह के निर्देशन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी चंद्र मोहन श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक किया, जिसमें सुश्री अनन्या साह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, संत कबीर नगर एवं नोडल अधिकारी/जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा सहित जनपद के अन्य विभागों से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
बैठक में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने अधिकारियों से कहा कि दिनांक 01 नवम्बर से पहले ही जितने भी सरकारी योजनाएं उनके विभागों में संचालित हो रही हैं उनमें लाभार्थियों को चिन्हित कर लिया जाए ताकि उपरोक्त मेगा शिविर में उनको लाभान्वित किया जा सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री अनन्या साह ने अधिक से अधिक लोगों को सरकार द्वारा अनुमन्य योजना से लाभान्वित किये जाने पर बल दिया।
बैठक में अपर जिला जज चंद्रमोहन श्रीवास्तव ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक लाभार्थियों को योजना का लाभ प्रदान किया जाना तथा लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना है।
अपर जिला जज द्वारा उपस्थित समस्त विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया कि मेगा विधिक सेवा एवं सहायता शिविर का आयोजन दिनांक 01 नवंबर 2026 को संत कबीर अकादमी मगहर में होगा।
उन्होंने बताया कि विधिक सेवा एवं सहायता शिविर के आयोजन का उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ-साथ विभागीय स्टालों/कैंप के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करना है।
उन्होंने समाज कल्याण, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण विभाग, बाल विकास, चिकित्सा, पशुपालन, डूडा, प्रोवेशन सहित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त मेगा/वृहद विधिक सेवा एवं सहायता शिविर के सफल एवं भव्य आयोजन के दृष्टिगत अपने-अपने विभागों से संबंधित लाभार्थियों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें एवं विभागीय योजनाओं से संबंधित प्रचार-प्रसार का स्टॉल/कैंप भी लगवाना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी रुक्मणी वर्मा, उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अपर उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार, उप कृषि निदेशक डॉ0 राकेश कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ0 एस0के0 तिवारी, तहसीलदार मेहदावल अल्पिका वर्मा, तहसीलदार धनघटा प्रतिमा मौर्या, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा सतीश कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, जिला दिव्यांगजन एवं सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा यादव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रवीश चंद्र, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी बृजेश कुमार, जिला समन्वयक पंचायती राज प्रदीप त्रिपाठी, सीडीपीओ बघौली सतेंद्र सिंह व सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे


