•उद्योगपति, समाजसेवी और गृहस्थ संत के व्यक्तित्व एवं विचारों पर केंद्रित होगी प्रेस वार्ता।
मथुरा। स्वर्गीय सुरेश चंद्र अग्रवाल की 75वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 19 अक्टूबर को विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया जाएगा। ‘चर्चा एक यात्रा की, जमीं से अनंत तक’ विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके प्रेरणादायी जीवन, विचारों, सामाजिक कार्यों और उद्योग जगत में योगदान को याद किया जाएगा।
एमआर ग्रुप (MR Group) एवं स्वीटी परिवार की ओर से आयोजित इस विशेष चर्चा में स्व. सुरेश चंद्र अग्रवाल के बहुआयामी व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा। उन्हें एक सफल उद्योगपति, समाजसेवी और गृहस्थ संत के रूप में स्मरण करते हुए उनके जीवन मूल्यों एवं सामाजिक योगदान पर चर्चा की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम का उद्देश्य स्व. अग्रवाल के जीवन की यात्रा और उनके विचारों को जनमानस के सामने प्रस्तुत करना है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व के विभिन्न पहलुओं के माध्यम से उनके योगदान को याद किया जाएगा।
प्रेस वार्ता का आयोजन सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर दो बजे विंगस्टन होटल, मथुरा के ग्राउंड फ्लोर स्थित विंडसर बैंक्वेट में किया जाएगा। आयोजकों ने सभी पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर प्रेस वार्ता में सहभागिता करने का अनुरोध किया है।


