रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा के तत्वावधान में श्री विकास कुमार, जनपद न्यायाधीश, मथुरा की अध्यक्षता में दिनांक 21 नवम्बर, 2026 (शनिवार) को धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम (एन.आई. एक्ट) के अंतर्गत लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय, मथुरा में किया जाएगा।
उक्त विशेष लोक अदालत का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा। इसमें धारा 138 एन.आई. एक्ट से संबंधित मामलों का निस्तारण आपसी सुलह एवं समझौते के आधार पर कराया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मथुरा द्वारा संबंधित वादकारियों से अपील की जाती है कि वे अपने लंबित मामलों के शीघ्र एवं सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हेतु उक्त विशेष लोक अदालत में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।


