बस्ती। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से चुनाव लड़ने का मन बना लिया है।
कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है ऐसे में कांग्रेस की प्राथमिकता रूधौली और हर्रैया विधानसभा से चुनाव लड़ने की है। इससे प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व को अवगत करा दिया गया है। बसन्त चौधरी ने कहा कि यदि नेतृत्व ने उन्हें अवसर दिया तो वे रूधौली विधानसभा से चुनाव लड़ने को तैयार है।
प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने बताया कि इस बार के चुनाव में कांग्रेस- सपा गठबंधन की सरकार बनना तय है। प्रदेश की जनता भाजपा के नकारात्मक राजनीति, श्रीराम मंदिर से चंदा चोरी, भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। लोगों को तहसील, थाना आदि में छोटे-छोटे काम कराने के लिये भारी भरकम रिश्वत देनी पड़ रही है, मंहगाई, बेरोजगारी चरम है । गरीबों, अल्पसंख्यकों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में लोग बड़ी उम्मीद के साथ कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि बस्ती जनपद से कांग्रेस ने रूधौली और हर्रैया विधानसभा से दावेदारी पेश किया है। कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का निर्णय उन्हें स्वीकार होगा।


