•ड्रोन की उड़ान, सेंसर, नियंत्रण प्रणाली और मौसम के प्रभावों की दी गई जानकारी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। 11 यूपी बटालियन एनसीसी की ओर से कैंप कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विक्रांत त्यागी के निर्देशन में आयोजित सीएटीसी-48 ड्रोन प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन कैडेट्स को ड्रोन संचालन एवं आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण दिया गया। 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक आयोजित इस शिविर का उद्देश्य कैडेट्स में तकनीकी दक्षता, अनुशासन, एकाग्रता और व्यावहारिक कौशल विकसित करना है। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ‘उड़ान के मूल सिद्धांत’ (Fundamentals of Flight) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने ड्रोन…
Author: P.K. Rastogi
•ग्रामीणों की खुली बैठक में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। शासन के निर्देश के क्रम में विकासखंड बघौली के अंतर्गत आदर्श ग्राम पंचायत बरहरा के पंचायत भवन में सोशल ऑडिट का आयोजन किया गया। सोशल ऑडिट बीआरपी संतोष पांडे के निर्देशन में टीम के सदस्यों द्वारा ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की ओर से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन किया गया। सत्यापन के उपरांत पंचायत भवन में खुली बैठक आयोजित कर उपस्थित ग्रामीणों को ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों तथा शासन द्वारा संचालित…
👉 सरकार के प्राथमिकता की योजनाओं के सापेक्ष आवेदित ऋण पत्रावलियों का ससमय निस्तारण करना सुनिश्चित करें बैंक अधिकारीगण। के के मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद के सभी बैंको के सीडी-रेशियो के समीक्षा के दौरान स्टेट सीडी रेशियो के सापेक्ष जनपद के बैंको के सीडी रेशियो में प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने पी0एन0बी0, यूनियन बैंक, सेन्ट्रल बैंक, यू0पी0 ग्रामीण बैंक को ऋण…
केके मिश्रा, संवाददाता। 👉 आउटसोर्स भर्तियों में पारदर्शिता एवं युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल-मा0 मुख्यमंत्री। संत कबीर नगर। मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारम्भ कार्यक्रम लोक भवन सभागार लखनऊ से एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर मा0 विधायक खलीलाबाद अंकुरराज तिवारी, मा0 विधायक धनघटा गणेश चन्द्र चौहान, मा0 जिलाध्यक्ष भाजपा नीतू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जगत जायसवाल एवं नगर पंचायत अध्यक्षगण, जिलाधिकारी आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) सत्य प्रकाश एवं मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी सहित उपस्थित आउटसोर्स कर्मियों एवं जनसामान्य ने…
के.के. मिश्रा, संवाददाता बघौली(संत कबीर नगर)। जनपद में चल रहे सोशल ऑडिट के दौरान नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। विकासखंड बघौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत भगवानपुर में सोशल ऑडिट टीम के बीआरपी द्वारा महज छह लोगों की मौजूदगी में ही ऑडिट की प्रक्रिया पूरी किए जाने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर जब संबंधित लोगों से पूछताछ की गई तो बताया गया कि रोजगार सेवक द्वारा दबाव बनाकर सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। इससे सोशल ऑडिट की पारदर्शिता और उसकी प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, ग्राम पंचायत भगवानपुर में…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। मथुरा रिफाइनरी में 67वाँ इंडियनऑयल दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उत्कृष्टता, टीम भावना तथा इंडियनऑयल की निरंतर प्रगति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया गया। कार्यक्रम में मथुरा रिफाइनरी परिवार के सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह का नेतृत्व श्री मुकुल अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, मथुरा रिफाइनरी ने किया। समारोह का शुभारंभ प्रातः जिला चिकित्सालय के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर से हुआ। सेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का परिचय देते हुए 100 से अधिक इंडियनऑयल कर्मियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इसके पश्चात…
सौरभ पाठक की रिपोर्ट अलीगढ़। मंगलायतन विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट-5 की ओर से रन फॉर इंडिया एवं रन फॉर यूनिटी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए एकता, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। धावकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ निर्धारित दूरी पूरी की। कुलसचिव कमांडर मनोज के. ने कहा कि खेल और दौड़ जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। रन फॉर इंडिया और रन फॉर यूनिटी जैसे आयोजन युवाओं में राष्ट्रप्रेम, एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आउटसोर्स कर्मियों के हित में शुरू किए गए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल, वेबसाइट एवं लोगो के शुभारंभ कार्यक्रम का बुधवार को मथुरा-वृंदावन नगर निगम के सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। मथुरा नगर निगम स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नगर निगम सभागार में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने देखा। यहाँ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के पोर्टल, वेबसाइट और लोगो का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के सजीव प्रसारण के दौरान आउटसोर्स कर्मियों के मानदेय, सेवा सुरक्षा एवं…
बस्ती। जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह एवं जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड द्वारा पुलिस विभाग में स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस प्रशासन की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 01 निरीक्षक, 13 उपनिरीक्षक, 06 मुख्य आरक्षी एवं 07 आरक्षियों, कुल 27 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। स्थानांतरण के पीछे कानून व्यवस्था को और प्रभावी बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करने का उद्देश्य बताया गया है। पुलिस प्रशासन द्वारा स्थानांतरित किए गए सभी पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के…
•नागपुर से दिल्ली तक 1500 किमी की पदयात्रा कर रहे अनिल चौहान का जोरदार स्वागत. रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। वंचित समाज इंसाफ पार्टी के कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता आस मोहम्मद ने की। बैठक में नागपुर से दिल्ली तक तकनीकी पदयात्रा कर रहे जागरूक भारत मिशन के चेयरमैन अनिल चौहान भी पहुंचे। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। अनिल चौहान नागपुर से दिल्ली तक करीब 1500 किलोमीटर की पदयात्रा पर निकले हैं। वह 5 सितंबर को राजघाट पहुंचकर यात्रा का समापन करेंगे। उन्होंने बताया कि पदयात्रा का उद्देश्य देश में भाईचारा कायम करने, नफरत फैलाने वालों…

