Author: P.K. Rastogi

पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख। नगर में साफ-सफाई व्यवस्था बदहाल होने से गंदगी का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कई बार समाचार प्रकाशित होने और स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत किए जाने के बावजूद समस्या का प्रभावी समाधान नहीं होने से जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव के साथ ही नगर में मच्छरों का प्रकोप भी तेजी से बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय मच्छरों के कारण सोना तक मुश्किल हो गया है। गंदगी और जलभराव के बीच संक्रमणजनित बीमारियों के फैलने की आशंका भी बनी हुई है। लोगों को डर है…

Read More

•योग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड बनाकर सिंचाई विभाग का बढ़ाया मान। धामपुर। उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अंतर्गत अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर में कार्यरत अधिशासी अभियंता अरुण सचदेवा अपनी कार्यकुशलता और मृदु व्यवहार के साथ-साथ योग साधना के लिए भी पहचान रखते हैं। योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करते हुए उन्होंने भारत एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराए हैं। इंजीनियर अरुण सचदेवा ने 2 जुलाई 2026 को नोएडा में इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड तथा 17 जुलाई 2026 को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज…

Read More

रिपोर्ट : विजय नागपाल‌। मथुरा-वृंदावन। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026 के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए दिनभर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही श्री प्रभुपाद की 130वीं व्यासपूजा भी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई जाएगी। दोनों अवसरों पर आरती, गुरु पूजा, भजन, कीर्तन, प्रवचन, भगवान का महाभिषेक और विशेष भोग अर्पण सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिनभर होंगे धार्मिक आयोजन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7:00 बजे श्री प्रभुपाद समाधि दर्शन आरती से होगी। इसके बाद 7:15 बजे श्री प्रभुपाद गुरु पूजा तथा 7:30 बजे नवीन पोशाक में भगवान के विग्रहों…

Read More

बस्ती। जनपद बस्ती के होनहार छात्र करन गुप्ता ने अपनी प्रतिभा और उपलब्धि से न केवल अपने विद्यालय, बल्कि पूरे जिले का नाम गौरवान्वित किया है। एम.डी. इंटरनेशनल हायर सेकेंडरी स्कूल, बैंकासाही, बस्ती के छात्र करन गुप्ता का जनपद के करीब 400 से अधिक विद्यालयों के छात्रों में से चयन हुआ था। चयन के बाद गुजरात के वडनगर में आयोजित ‘प्रेरणा’ कार्यक्रम में शामिल होकर करन ने अपने विचार एवं अनुभव साझा किए।गुजरात में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में देशभर से चयनित विद्यार्थियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को देश की गौरवशाली परंपरा, संस्कृति, नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और…

Read More

रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख। नगर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बारिश के मौसम में जहां पहले से ही बाजारों में सन्नाटा पसरा है, वहीं हर घंटे बिजली कटौती ने दुकानदारों और आम उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार बिजली कटौती के कारण रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों को भी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बिजली व्यवस्था को लेकर जब उपजिलाधिकारी मिश्रिख से संपर्क किया गया तो, समाचार के अनुसार, उन्होंने शिकायतकर्ता के बार-बार फोन करने पर नाराजगी जताते…

Read More

बस्ती। मेधा पार्टी द्वारा यूजीसी के नये कानून की वापसी सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर गांधीकला भवन परिसर में बापू प्रतिमा के निकट चल रहा धरना 9 वें दिन भी जारी रहा।  मेधा पार्टी के केन्द्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि  पार्टी गरीबों को मुफ्त शिक्षा का अधिकार दिलाने के अभियान को आगे बढ़ा रही है। मेधा पार्टी की प्रमुख मांगों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में एकल पदों पर आरक्षण व्यवस्था समाप्त किये जाने यूजीसी रेग्यूलेशन 2026 को वापस लिये जाने, दशमोत्तर कक्षाओं में सभी जातियों के विद्यार्थियों को आर्थिक आधार पर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की…

Read More

बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन पर भाजपा नेता वृन्दावन चंद्रभान पाण्डेय के संयोजन में समर्थकों ने  स्वागत समारोह का आयोजन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। कार्यक्रम में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं ने हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री बनाए जाने पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी। वृन्दावन चंद्रभान पाण्डेय ने दूरभाष पर बताया कि  हरीश द्विवेदी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना बस्ती जनपद के लिए गौरव की बात है। उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को और मजबूती मिलेगी। स्वागत…

Read More

कुदरहा। नगर पंचायत गायघाट अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नंबर पांच (पिपरा) में सोमवार की रात भारी बारिश के कारण छप्पर गिरने से 51 वर्षीय किसान ललई पुत्र बुद्धू की मलबे में दबकर दर्दनाक मौत हो गई वह गांव के दक्षिण सड़क किनारे खेत में बनी छप्पर की घारी में मवेशियों की देखरेख करते थे और वहीं रात में सोते थे। सोमवार रात लगातार हुई बारिश के दौरान अचानक छप्पर की थूनी छटक गई, जिससे तख्त पर सो रहे ललई मलबे के नीचे दब गए। घटना की जानकारी भोर करीब 4:30 बजे तब हुई जब उनकी बेटी माया देवी वहां…

Read More

लखनऊ। स्वर्गीय श्री बृजेन्द्र नारायण पाण्डेय के शिक्षा और समाजसेवा से जुड़े सपने को आगे बढ़ाने के लिए श्री भगवद फाउंडेशन (रजि.) एवं नारायण बाल विद्या मंदिर (रजि.) की ओर से पहल की जा रही है। संस्था का उद्देश्य निर्धन, अनाथ और होनहार ब्राह्मण बालकों को शिक्षा, संस्कार और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। संस्था से जुड़े लोगों के अनुसार, स्वर्गीय बृजेन्द्र नारायण पाण्डेय का मानना था कि आर्थिक अभाव के कारण किसी प्रतिभाशाली बच्चे की शिक्षा बाधित नहीं होनी चाहिए। वे शिक्षा को केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कार, चरित्र निर्माण और समाज…

Read More

•मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के बावजूद दवा छिड़काव नहीं होने से लोगों में नाराजगी रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। मिश्रिख, सीतापुर। मिश्रिख नगर में जगह-जगह फैली गंदगी और जलभराव के कारण संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका प्रशासन की ओर से साफ-सफाई और मच्छररोधी दवा के छिड़काव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में संक्रामक बीमारियां गंभीर समस्या बन सकती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका चुनाव के बाद से कई क्षेत्रों में मच्छररोधी दवा का नियमित छिड़काव नहीं कराया गया है। नगर में…

Read More