बस्ती। अपर निदेशक, सूचना, उत्तर प्रदेश ने बताया है कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, नीतियों एवं विकास कार्यों की प्रमाणिक जानकारी आमजन तक पहुँचाने के उद्देश्य से सूचना विभाग के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ‘सूचना प्रवाह’ का शुभारम्भ निदेशक, सूचना द्वारा किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों एवं विकास कार्यों को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के लिए सभी जनपदों में विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए ‘सूचना प्रवाह’ यूट्यूब चैनल का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आमजन https://www.youtube.com/@suchnapravah पर उपलब्ध ‘सूचना प्रवाह’ यूट्यूब चौनल के माध्यम से प्रदेश सरकार…
Author: P.K. Rastogi
बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 की द्वितीय पाली को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्स्ना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने शुक्रवार को जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने ए.पी.एन.पी.जी. कॉलेज तथा बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज पहुंचकर परीक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वारों, कंट्रोल रूम, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, स्ट्रांग रूम, सुरक्षा इंतजामों तथा अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को शासन के दिशा-निर्देशों…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। गोवर्धन (मथुरा)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आन्यौर, पैंठा, देविया नगला, गोवर्धन कस्बा, देवीपुरा, सकना एवं मगोर्रा गांवों का दौरा कर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में भाग लिया तथा लोगों से जनसंपर्क किया। मगोर्रा गांव में आयोजित पगड़ी रस्म में शामिल होकर उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दुःख की इस घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के अन्य शोकग्रस्त परिवारों से भी मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। दौरे के दौरान गोल्डी भैया ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों,…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में जनपद की सभी तहसीलों में 6 जुलाई 2026 को वृहद ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न स्वरोजगार और बैंक ऋण योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराते हुए वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देना है। ऋण मेले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ओडीओपी), पीएमएफएमई, पीएम स्वनिधि, स्टैंड-अप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना तथा स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) सहित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत पात्र आवेदकों को ऋण स्वीकृति, आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। मेले में जनपद के…
•गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त। •वॉल पेंटिंग, सजावट, तिरंगा लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, झालर आदि से सजेगा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग। मथुरा। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई संपन्न। मेला दिनांक 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक गोवर्धन में आयोजित होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने अवगत कराया कि मेला क्षेत्र को 09 सुपर जोन, 21 जोन तथा 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 06 स्थाई पुलिस…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। छाता (मथुरा)। छाता तहसील क्षेत्र के गांव कामर में एक किसान की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित किसान का आरोप है कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी। घटना में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाला इंजन, चारपाई, कपड़े, खाद तथा कृषि एवं घरेलू उपयोग का अन्य सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान शिशुपाल ने बताया कि उसकी आजीविका पूरी तरह खेती पर निर्भर है। आग लगने से सिंचाई का इंजन नष्ट हो जाने के कारण अब फसल की सिंचाई…
रिपोर्ट : विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री एवं मांट विधायक राजेश चौधरी का उनके आवास पर भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सतेन्द्र मैथिल एवं क्षत्रिय महासभा के अजय पाल सिंह ने उन्हें दुपट्टा ओढ़ाकर तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन और अथक परिश्रम के बल पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। नैमिष थाना क्षेत्र के अंतर्गत औरंगाबाद पुलिस चौकी का उद्घाटन समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने चौकी का उद्घाटन कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता जताई। समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गेश सिंह, मुनीन्द्र अवस्थी, बबलू अवस्थी, रामगोपाल अवस्थी, मोनू भाई, आकिब रब्बानी तथा पूर्व ब्लॉक प्रमुख मदन लाल राजवंशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने नई पुलिस चौकी के संचालन को क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां यात्रियों से भरी एक बस पथरीली खाई में गिर गई, जिसमें 40 यात्रियों की मौत हुई है। हादसा बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा प्रांतों की सीमा के पास स्थित एक दूरस्थ क्षेत्र दाना सर में हुआ है। घटना के समय बस डेरा इस्माइल खान में प्रांतीय सीमा पार कर पेशावर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों के खचाखच भरी हुई थी।बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के मीडिया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार शाहिद रिंद ने बताया कि मुख्यमंत्री सरफराज बुगती के निर्देशों पर घटना के…
लखनऊ। पंजाब नेशनल बैंक की सहायक कंपनी एवं स्वतंत्र प्राथमिक डीलर पीएनबी गिल्ट्स लिमिटेड ने अपना 30वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर कंपनी ने भारतीय ऋण बाज़ार और सरकारी प्रतिभूति व्यवस्था के विकास में अपने तीन दशकों के योगदान को रेखांकित किया।वर्ष 1996 में स्थापित पीएनबी गिल्ट्स ने सरकारी प्रतिभूतियों, राजकोषीय समाधान, बाज़ार निर्माण, अभिग्रहण तथा ऋण पूंजी बाज़ार सेवाओं के माध्यम से देश के स्थिर आय बाज़ार को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। स्थापना दिवस समारोह में पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी अशोक चंद्र, पीएनबी गिल्ट्स के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य…
