रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक महाजन द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दृष्टिगत प्रथम पाली की परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु जय किसान इण्टर कॉलेज सकतपुर सनई परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दृष्टिगत प्रथम पाली की परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराये जाने हेतु जय किसान इण्टर कॉलेज सकतपुर सनई परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण कर सी.सी.टी.वी कक्ष, सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा ड्यूटी…
Author: P.K. Rastogi
सहजनवा(गोरखपुर)। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम गोरखपुर आगमन पर सहजनवा विधानसभा के भगवानपुर टोल प्लाजा पर उनका भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी के नेतृत्व तथा क्षेत्रीय महामंत्री एवं सहजनवा विधायक प्रदीप कुमार शुक्ल की अगुवाई में आयोजित स्वागत समारोह में हजारों कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं ने बुलडोजरों से पुष्पवर्षा कर क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया। ढोल-नगाड़ों, डीजे की धुन, फूल-मालाओं तथा भारत माता और भारतीय जनता पार्टी के जयघोष से पूरा वातावरण उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम में निवर्तमान जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह,…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र-83 में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश चन्द्र शर्मा ‘गोल्डी भैया’ ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर क्षेत्रवासियों से संवाद किया। अभियान के दौरान उन्होंने ग्राम अड़ींग, बिस्या की घड़ी, गोवर्धन कस्बा, आन्यौर तथा टाउनशिप क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं स्थानीय मुद्दों पर चर्चा की। जनसंपर्क के दौरान महेश चन्द्र शर्मा ने बुजुर्गों, युवाओं एवं विभिन्न वर्गों के लोगों से आत्मीय संवाद करते हुए समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर कई क्षेत्रवासियों ने समाजवादी पार्टी के…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। नई दिल्ली। जैन मुनि एवं आध्यात्मिक चिंतक डॉ. सारंग मोहिले (श्री स्वामी सारंग) ने जारी एक श्रद्धांजलि संदेश में अयातुल्ला अली खामेनेई के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सत्य, धैर्य और आत्मबल का प्रतीक बताया। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि कुछ व्यक्तित्व केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक युग का प्रतिनिधित्व करते हैं और उनका जीवन सदैव लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहता है। डॉ. सारंग मोहिले ने कहा कि उनके अनुसार सत्य और मानवता के लिए समर्पित जीवन कभी समाप्त नहीं होता, बल्कि वह इतिहास और जनमानस की चेतना का स्थायी…
•गोवर्धन परिक्रमा मार्ग को किया जाएगा अतिक्रमण मुक्त। •वॉल पेंटिंग, सजावट, तिरंगा लाइटिंग, फसाड लाइटिंग, झालर आदि से सजेगा गोवर्धन परिक्रमा मार्ग। मथुरा। जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुड़िया पूर्णिमा मेला-2026 की तैयारियों के संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई संपन्न। मेला दिनांक 23 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक गोवर्धन में आयोजित होगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमरेश कुमार ने अवगत कराया कि मेला क्षेत्र को 09 सुपर जोन, 21 जोन तथा 62 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 06 स्थाई पुलिस…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। भारतीय जनता पार्टी महानगर इकाई द्वारा गुरुवार को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती संस्मरण पखवाड़े के अंतर्गत बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज के ऑडिटोरियम में कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, विधायक एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, महापौर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, चेतन स्वरूप पाराशर एवं सुल्तान सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह के नेतृत्व में आयोग के सदस्यों ने गुरुवार को विकास खंड मिश्रिख की ग्राम पंचायत जसरथपुर स्थित पंचायत भवन में चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों से संवाद किया और विभिन्न विषयों पर सुझाव प्राप्त किए।चौपाल के दौरान अध्यक्ष ने उपस्थित ग्रामीणों से अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए वर्तमान 27 प्रतिशत आरक्षण में वृद्धि किए जाने की स्थिति में संभावित लाभों के संबंध में सुझाव आमंत्रित किए। उन्होंने लेखपाल से ग्राम के क्षेत्रफल तथा ग्राम प्रधान से ओबीसी एवं अन्य वर्गों की जनसंख्या, प्रधानमंत्री आवास योजना…
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गर्व की बात है कि गोरखपुर छावनी स्टेशन पर डिप्टी कमर्शियल सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत अरविन्द कुमार यादव को जूनियर भारतीय हैंडबॉल टीम का कोच नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में भारतीय टीम 15 से 26 जुलाई, 2026 तक चीन के चुझोउ में आयोजित होने वाली 19वीं एशियाई पुरुष जूनियर हैंडबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता से पहले भारतीय जूनियर हैंडबॉल टीम का प्रशिक्षण शिविर 3 से 13 जुलाई, 2026 तक जमशेदपुर (टाटा) में आयोजित किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर में टीम की तैयारियों की जिम्मेदारी भी अरविन्द कुमार यादव संभालेंगे। अरविन्द कुमार…
•धरती के देवता हैं चिकित्सक-डा. वी.के. वर्मा बस्ती। चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा 5 वरिष्ठ चिकित्सकों को उनके योगदान के लिये सम्मानित किया गया। क्लब अध्यक्ष डा वी. के. वर्मा ने क्लब पदाधिकारियों के साथ चिकित्सको को सम्मानित करते हुये कहा कि अच्छे चिकित्सक धरती के देवता है जो पीड़ित लोगों को अपनी योग्यता से जीवन दान देने में सहयोगी बनते हैं। रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर द्वारा डा. प्रणय स्मृति पटेल बाल रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल बस्ती, डा अनीस अर्थोपैडिक, वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा के.के. तिवारी, डा आर एन चौधरी, डा उषा सिंह तथा…
•मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर जागरुकता रैली को किया रवाना •01 से 31 जुलाई 2026 तक चलाया जाएगा विशेष संचारी रोग अभियान रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। जनपद में 01 से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण रोग अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए बुधवार को नगर में जागरुकता रैली निकाली गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ0 राधावल्लभ ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली सीएमओ कार्यालय से शुरु होकर राजीव भवन, पोस्ट ऑफिस, कलेक्ट्रेट, सिविल लाइंस, तहसील होते हुए सीएमओ ऑफिस पर समाप्त हुई। इसके बाद संचारी रोगों की रोकथाम के लिए शपथ भी ली गई। रैली में…
