— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 के दूसरे दिन विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संत कबीर आचार्य राम विलास इंटर कॉलेज, मगहर स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा की शुचिता, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण…
Author: P.K. Rastogi
•शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा के प्रयासों से मिली नई जिन्दगी। रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। के.डी. मेडिकल कॉलेज-हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेण्टर के शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा और उनकी टीम ने अडूकी टाउनशिप मथुरा निवासी गौरव की आठ माह की बच्ची के कूल्हे की गांठ का सफल ऑपरेशन कर उसे नई जिन्दगी दी है। बच्ची के पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद 29 जून को हॉस्पिटल से उसकी छुट्टी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार अडूकी टाउनशिप मथुरा निवासी गौरव के घर आठ माह पहले बच्ची ने जन्म लिया। जन्म से ही उसके कूल्हे…
रिपोर्ट: विजय नागपाल। मथुरा। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने संगठन को मथुरा जिले में जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए वरिष्ठ किसान नेता चौ. प्रीतम सिंह प्रमुख को राष्ट्रीय लोक दल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रीतम सिंह प्रमुख मथुरा जनपद के अत्यंत लोकप्रिय, संघर्षशील एवं जमीनी किसान नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने गोवर्धन क्षेत्र से दो बार (2012 और 2022 में) मजबूती से विधान सभा चुनाव लड़ा था। इससे पहले वे 1995 में उप्र में सबसे कम उम्र के प्रधान…
(अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस विशेष 3 जुलाई 2026) लेखक – डॉ. प्रितम भि. गेडाम विचार मंथन: प्रकृति और समस्त जीव-जगत एक-दूसरे के पूरक हैं। मानव ने अपनी बुद्धिमत्ता, शोध और तकनीकी विकास के बल पर जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए अनेक उपयोगी वस्तुओं का निर्माण किया। इन आविष्कारों ने जीवन को आसान तो बनाया, लेकिन बढ़ती भौतिक इच्छाओं और स्वार्थ ने मानव को प्रकृति का अंधाधुंध दोहन करने के लिए भी प्रेरित किया। परिणामस्वरूप जिन साधनों को सुविधा का माध्यम समझा गया था, वही आज मानव और पर्यावरण के लिए गंभीर संकट बन चुके हैं। प्लास्टिक इसका…
•कहा- अब पंचायतें तय करेंगी विकास कार्य, श्रमिकों को मिलेगा 125 दिन का रोजगार बस्ती। साऊंघाट विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार ने गुरुवार को कोड़रा गांव में श्रमदान कर ‘जीराम जी’ योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों के साथ स्वयं कार्य करते हुए योजना की विशेषताओं की जानकारी दी और कहा कि यह पहल ग्रामीण विकास के साथ-साथ श्रमिकों के लिए अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएगी। अभिषेक कुमार ने बताया कि जॉब कार्ड धारकों को अब मनरेगा के स्थान पर ‘जीराम जी’ योजना के तहत पहले की अपेक्षा अधिक दिनों तक रोजगार मिलेगा। योजना के अंतर्गत…
लखनऊ। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश ने पत्रकारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आयुष्मान कार्ड निर्माण प्रक्रिया को अधिक सरल और सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। सूचना निदेशक विशाल सिंह ने बताया कि जिन पत्रकारों ने आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन किया है, लेकिन किसी कारणवश उनका कार्ड अभी तक नहीं बन सका है, वे beneficiary.nha.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति की जांच कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यदि पोर्टल पर नाम प्रदर्शित हो रहा है और किसी प्रकार के संशोधन की आवश्यकता है, तो संबंधित जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस संबंध में तबादला आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी तबादला सूची के अनुसार कई जनपदों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों, रेलवे पुलिस, अभिसूचना, सतर्कता अधिष्ठान, प्रशिक्षण निदेशालय, मुख्यमंत्री सुरक्षा, साइबर क्राइम मुख्यालय तथा पुलिस मुख्यालय की विभिन्न इकाइयों में तैनात पुलिस उपाधीक्षकों का स्थानांतरण किया गया है। बड़ी संख्या में अधिकारियों को फील्ड पोस्टिंग दी गई है, जबकि…
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी। सिद्धार्थनगर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में गुरुवार को तहसील सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। तहसीलदार रवि कुमार यादव के निर्देश पर आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों के विधिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण तथा निःशुल्क विधिक सहायता संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े कानूनों के बारे में भी जागरूक किया गया। इसमें दहेज प्रताड़ना से संबंधित धारा 85 भारतीय न्याय संहिता (पूर्व धारा 498ए आईपीसी) तथा धारा 80 भारतीय न्याय संहिता (पूर्व धारा 304बी आईपीसी) के प्रावधानों की…
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की अध्यक्षता में स्पेशल एजुकेटर्स की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में दिव्यांग (सीडब्ल्यूएसएन) बच्चों के नामांकन, प्रेरणा पोर्टल पर सत्यापन, स्टाइपेंड, एस्कॉर्ट एलाउंस, मेडिकल असेसमेंट और दिव्यांग प्रमाण पत्र सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 में सीडब्ल्यूएसएन के नए नामांकन का लक्ष्य 301 था, जिसके सापेक्ष 307 बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है। वहीं प्रेरणा पोर्टल पर सत्यापन के लिए 672 बच्चों में से 543 का वेरिफिकेशन पूरा हो गया है, जबकि 129 का…
रिपोर्ट: सुनील पाण्डेय। महराजगंज। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज तथा जीएसवीएस इंटर कॉलेज सहित कई परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा प्रबंधों और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों तथा पुलिस बल को निर्देश दिए कि परीक्षा पूरी तरह…
