•तीन उर्वरक लाइसेंस निलंबित, नौ विक्रेताओं को नोटिस जारी। मथुरा। जनपद मथुरा में इस वर्ष यूरिया उर्वरक की बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में भारी बढ़ोतरी दर्ज किए जाने के बाद कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कृषि निदेशक, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश पर अधिक यूरिया बिक्री करने वाले उर्वरक विक्रेताओं की जांच कर तीन उर्वरक लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि नौ सहकारी समितियों एवं निजी बिक्री केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। कृषि विभाग के अनुसार 01 अप्रैल 2026 से 22 मई 2026 तक जनपद में कुल 3510 मीट्रिक टन…
Author: P.K. Rastogi
22 मई से 20 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण एवं गणना अभियान मथुरा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना (हाउस लिस्टिंग एवं हाउसिंग सेंसस) का कार्य जनपद में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित कर रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान मकानों की नंबरिंग, भवन की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर पर हुआ जनगणना कार्य इसी क्रम में शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि…
•जिलाधिकारी आवास की भी हुई गणना, नागरिकों से सहयोग की अपील। मथुरा। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जनपद में तेजी से संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 20 जून 2026 तक चलेगा, जिसके तहत नियुक्त प्रगणक घर-घर जाकर प्रत्येक मकान का विस्तृत विवरण संकलित करेंगे। इस चरण में मकानों की नंबरिंग, भवन की स्थिति, उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक जानकारियों का संकलन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को जनगणना सहायक रूबी गौड़ एवं सुपरवाइजर अनिल कुमार द्वारा जिलाधिकारी आवास पर जनगणना एवं गणना का कार्य संपन्न…
रिपोर्ट : राहुल मिश्रा। सीतापुर। जनपद के तीर्थक्षेत्र मिश्रिख स्थित मेला मैदान (शेषनाथ मंदिर) के पास कराए जा रहे बाउंड्रीवाल निर्माण के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों ने उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पारंपरिक रूप से आयोजित होने वाले मिश्रिख मेले के स्वरूप को प्रभावित न होने दिया जाए और निर्माण कार्य पर पुनर्विचार किया जाए। ज्ञापन देने पहुंचे लोगों का कहना था कि मेला मैदान क्षेत्र ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व रखता है तथा वर्षों से यहां पारंपरिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। बाउंड्रीवाल निर्माण से मेले…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। भीषण गर्मी के बीच बिसवां विधानसभा क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर भाजपा विधायक निर्मल वर्मा ने उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बिसवां नगर में भी पिछले कई दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक निर्मल वर्मा द्वारा 22 मई 2026 को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि भीषण गर्मी के इस दौर में अत्यधिक बिजली कटौती…
जौनपुर। जनपद के बरसठी थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से एक संविदा लाइनमैन की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। परिजनों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आर्थिक सहायता की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। जानकारी के अनुसार कारो गहरपुर इमलिया गांव निवासी अशोक यादव निगोह फीडर पर संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत थे। शनिवार शाम करीब 5:30 बजे वह बरेठी गांव स्थित सरोज बस्ती के पास आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त 11…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूली शिक्षा को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप ढालने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल की है। इसी क्रम में समग्र शिक्षा माध्यमिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा माध्यमिक शिक्षा निदेशालय, लखनऊ में नेल्को लिमिटेड (टाटा एंटरप्राइज) एवं अग्रणी औद्योगिक समूहों के साथ 600 राजकीय माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अत्याधुनिक ड्रीम लैब (डिजाइन, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग) की स्थापना के लिए महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा पार्थ सारथी सेन शर्मा तथा महानिदेशक स्कूल शिक्षा…
लखनऊ। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद, लखनऊ द्वारा संचालित अरबी एवं फारसी की मुंशी/मौलवी (सेकेंडरी) तथा आलिम (सीनियर सेकेंडरी) बोर्ड परीक्षा वर्ष-2026 का परीक्षा परिणाम शुक्रवार अपराह्न 3 बजे घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि परीक्षा परिणाम परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है।मंत्रियों ने बताया कि वर्ष 2026 में कुल 80,933 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें से 63,211 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 17,722 अनुपस्थित रहे। परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी केंद्रों पर…
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) की बेटी इवांका ट्रम्प (Ivanka Trump)की हत्या की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ईरान समर्थित आतंकी नेटवर्क से जुड़े एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास इवांका ट्रंप के फ्लोरिडा स्थित आवास का ब्लूप्रिंट मिला है। संदिग्ध की पहचान 32 वर्षीय मोहम्मद बाकर साद दाऊद अल-सादी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ईरानी सेना की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) से प्रशिक्षित था और वर्ष 2020 में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारे गए ईरानी कमांडर कासिम सुलेमानी (Qasem Soleimani)की मौत का…
•धर्मेंद्र चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मानदेय वृद्धि, पेंशन और सामाजिक सुरक्षा की मांग की। अलीगढ़। डीएलएड संयुक्त प्रशिक्षु संघ के जिलाध्यक्ष एवं शिक्षक धर्मेंद्र चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर प्रदेश के लाखों शिक्षामित्रों के सम्मान, आर्थिक सुरक्षा और स्थायी समाधान से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने शिक्षामित्रों की सेवा अवधि 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष किए जाने के प्रस्ताव पर सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षामित्रों के हित में बड़ा और ऐतिहासिक कदम बताया। धर्मेंद्र चौधरी ने कहा कि शिक्षामित्र लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों…
