सहजनवा(गोरखपुर)। तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिसई में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। राप्ती नदी के तट पर बसे इस गाँव के ग्रामीण लंबे समय से दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने एकजुट होकर क्षेत्रीय विधायक प्रदीप शुक्ल को ज्ञापन सौंपते हुए गाँव में शीघ्र आरओ प्लांट स्थापित कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि राप्ती नदी के किनारे स्थित होने के कारण गाँव का भूगर्भ जल पूरी तरह प्रदूषित हो चुका है। सरकारी और निजी हैंडपंपों से निकलने वाला पानी पीने योग्य नहीं रह गया है। दूषित पानी के सेवन से…
Author: P.K. Rastogi
— के.के. मिश्रा, संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर संयुक्त रूप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने संबंधित राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित मामलों का समाधान आपसी समन्वय से किया जाए तथा इसमें किसी भी स्तर की…
सुल्तानपुर। चांदा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग 731 स्थित टोल प्लाजा कालिकागंज चौराहे के समीप शनिवार सुबह सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक रोड के किनारे इधर उधर कबाड़ बीनने का कार्य करता था। शनिवार सुबह वह सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही चांदा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हाउस भेज दिया।
बस्ती। जनगणना डयूटी में हुई अनियमितताओं के सवाल को लेकर हजारों अध्यापकों ने एसडीएम कार्यालय हर्रैया का घेराव किया । घेराव के बाद एसडीएम हरैया धरना स्थल पर आए उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी का सुधार कर देंगे। बाद में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी पहुंचे उन्होंने कहा की सभी शिक्षकों का उनके विद्यालय या विद्यालय सेवित क्षेत्र में डयूटी लग जाएगी। संज्ञान में आया है कि तहसील कर्मचारियों द्वारा गलत तरीके से ड्यूटी लगाई जा रही है यदि सुधार नहीं किया गया तो शनिवार को पुनः एसडीएम कार्यालय पर दिन में 10 बजे से धरना दिया जायेगा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक…
बस्ती। मार्ग निर्माण कार्यों में प्रयुक्त होने वाले तारकोल (बिटुमिन) की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि से ठेकेदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को बस्ती ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजमोहन सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं ठेकेदारों ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता आनन्द कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एसोसिएशन अध्यक्ष राजमोहन सिंह एवं महामंत्री राजमणि सिंह ने बताया कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच चल रहे वैश्विक तनाव के कारण बिटुमिन की दरों में लगातार अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। इस संबंध में…
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उसके दो कार्यकाल बिना किसी ठोस उपलब्धि के समाप्ति की ओर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के नए रिकॉर्ड कायम किए हैं, जबकि किसान, नौजवान, महिलाएं और आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। शुक्रवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों की फसलों की लूट हो रही है और नौजवानों के…
कुदरहा(बस्ती)। कलवारी थानाक्षेत्र के छरदही पेट्रोप पंप के पास एक ट्रेलर ने गायघाट की तरफ जा रहे इ रिक्शा को पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर लगने से इ रिक्शा सड़क के किनारे पलट गया जिससे इ रिक्शा चालक को चोटें आई। स्थानीय लोगों ने चालक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा भेजवाया। शुक्रवार की शाम धनघटा थानाक्षेत्र के रोसया बाजार निवासी सनी देओल उर्फ भूडूक्की इ रिक्शा पर धान का बीज लादकर कलवारी थानाक्षेत्र के गायघाट जा रहा था जैसे ही वह रामजानकी मार्ग पर छरदही पेट्रोल पंप के पास पहुंचा कि पीछे से आ…
केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह उपस्थित रहे। बैठक में सड़क सुरक्षा समिति की विगत बैठकों में दिए गए निर्देशों की विभिन्न विभागों द्वारा अनुपालन आख्या एवं कृत कार्यवाही की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने एन0एच0ए0आई0 मार्ग के किनारे झाड़ियों की साफ-सफाई, पटरी मरम्मत, नाली मरम्मत एवं अवैध कट्स आदि के सम्बन्ध में सड़क सुरक्षा से संबंधित बिंदुओं की समीक्षा करते एन0एच0ए0आई0 प्रतिनिधि को आवश्यक…
👉 त्यौहारों को परम्परागत तरीके से मनाये जनपदवासी, किसी भी नई परंपरा की न की जाए शुरूआत- डीएम। 👉 सोशल मीडिया पर न डालें भ्रामक फोटो व वीडियो, संबंधित के विरुद्ध होगी कड़ी कार्यवाही – एसपी। केके मिश्रा संवाददाता। संत कबीर नगर। जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट आलोक कुमार की अध्यक्षता में ईद-उल-अजहा (बकरीद) के दृष्टिगत सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा शांतिपूर्ण एवं परम्परागत तरीके से आपसी भाई-चारे के साथ त्योहार को मनाने हेतु शांति समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक…
•हादसे में तीन की मौत, कई घायल; राहत एवं बचाव कार्य जारी। रिपोर्ट: राहुल मिश्रा। सीतापुर। सीतापुर जिले के संदना थाना क्षेत्र में सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर बरगदिया गांव के पास शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। आंध्र प्रदेश से श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरी। हादसे की चपेट में आए एक बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब 50 श्रद्धालुओं में कई लोग घायल हो गए तथा कुछ यात्री बस के अंदर फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव…
