•यूपी में तबादला सत्र के बीच ऊर्जा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल तेज लखनऊ। उत्तर प्रदेश में चल रहे तबादला सत्र के बीच मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। निगम प्रशासन द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के तहत 44 मुख्य अभियंता स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न जनपदों एवं विद्युत वितरण क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए निगम प्रशासन ने व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद शुरू…
Author: P.K. Rastogi
•न्याय न मिलने पर मुख्यमंत्री जनता दरबार और तहसील पर धरने की चेतावनी बस्ती। हरैया तहसील क्षेत्र के दुबौलिया थाना अंतर्गत ग्राम गुआव निवासी सोचनी पत्नी हरिशंकर उर्फ बब्बन ने गांव के कुछ लोगों पर जबरन मकान और जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए उपजिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता के अनुसार वह एक गरीब खेतिहर मजदूर महिला है और अपने भूमिधरी गाटा संख्या 136 में बने मकान में निवास करती थी। आरोप है कि गांव के कुछ दबंगों ने दबंगई के बल पर उसके मकान और जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। महिला का कहना…
कुदरहा/बस्ती। मुख्य विकास अधिकारी बस्ती सार्थक अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को कुदरहा विकास खंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिवपुर एवं उजियानपुर गौशाला, ब्लॉक मुख्यालय तथा पांउ मिनी औद्योगिक क्षेत्र का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दोपहर लगभग एक बजे मुख्य विकास अधिकारी सबसे पहले पांउ स्थित मिनी औद्योगिक क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने संचालित दो औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया तथा शेष खाली भूखंडों का शीघ्र आवंटन पात्र आवेदकों को किए जाने का निर्देश जिला उद्योग विभाग के अधिकारियों को दिया। इसके बाद उन्होंने शिवपुर एवं उजियानपुर गौशालाओं का निरीक्षण किया। दोनों गौशालाओं में कुल…
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा मिश्रिख, सीतापुर। भीषण गर्मी के बीच क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि मिश्रिख-नैमिषारण्य तीर्थ क्षेत्र में लगे विद्युत पोलों पर तिरंगी एलईडी पट्टियां एवं हाईमास्ट लाइटें दिन में भी लगातार जलती रहती हैं। समयानुसार इन्हें बंद न किए जाने से बिजली की अनावश्यक खपत हो रही…
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गुरुवार को मुख्यालय एवं विभिन्न मंडलों के प्रमुख स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कार्यालयों और चिकित्सालयों में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य स्वच्छ, हरित और पर्यावरण-अनुकूल रेल परिसर विकसित करना है। लखनऊ मंडल के गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, मनकापुर, गोंडा, लखनऊ जंक्शन, बादशाहनगर और ऐशबाग स्टेशनों सहित रेलवे कॉलोनियों एवं मंडल चिकित्सालय में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान यात्रियों, वेंडरों और स्टॉल संचालकों को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई तथा…
•पारदर्शी एवं नकलविहीन परीक्षा कराने के दिए निर्देश। बस्ती। जनपद में चल रहे लेखपाल भर्ती परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आज गुरुवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों में प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों की गहन जांच की गई। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी परखी गई। जिलाधिकारी…
•समीक्षा बैठक में अधिकारियों को लगाई फटकार, गेहूं खरीद और राशन वितरण व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश लखनऊ। खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय ने बस्ती मंडल के आरएमओ कार्यालय में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की तस्वीरें नहीं लगी होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारी को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल दोनों तस्वीरें लगाने के निर्देश दिए। मामला बुधवार को आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान सामने आया। गेहूं खरीद और राशन व्यवस्था की हुई समीक्षा कैबिनेट मंत्री मनोज पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में गेहूं क्रय, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, राशन वितरण…
•एडीएम के आश्वासन पर समाप्त हुआ विरोध, सदर तहसील के शिक्षकों की ड्यूटी रद्द बस्ती। जनगणना कार्य में शिक्षकों की ड्यूटी कथित रूप से अनियमित तरीके से लगाए जाने को लेकर शिक्षकों में भारी नाराजगी देखने को मिली। शिक्षकों ने आरोप लगाया कि ड्यूटी निर्धारण में पारदर्शिता नहीं बरती गई तथा उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में मनमाने ढंग से तैनात कर दिया गया। नाराज शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि ड्यूटी सूची निरस्त कर सुविधानुसार पुनः जारी नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से जनगणना कार्य का बहिष्कार करेंगे। बुधवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चन्द्रिका सिंह…
•डिवाइडर का होगा कलात्मक विकास, लगाई जाएंगी थिमेटिक प्रतिमाएं।•कहीं वाद्य यंत्र, राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह तो कहीं योग की मुद्राओं के तर्ज पर संवारे जाएंगे डिवाइडर।•सैलानियों के मन में रच बस जाएगी विकसित गोरखपुर की छवि। गोरखपुर। स्मार्ट सिटी गोरखपुर में सड़कों को चौड़ा करने के बाद योगी सरकार उनके सौंदर्य को निखारने की पहल कर रही है। गोरखपुर के मुख्य मार्ग अब नई आभा से निखर उठेंगे। इसके लिए मुख्य मार्गों के डिवाइडर पर थिमेटिक प्रतिमाओं की स्थापना कर उनका कलात्मक विकास किया जाएगा। इस नए प्रोजेक्ट का उद्देश्य राहगीरों और सैलानियों के मन में गोरखपुर की छवि को अविस्मरणीय…
•केन्द्र सरकार महंगाई, बेरोजगारी पर अंकुश लगाने में विफल- हृदय गौतम बस्ती। बुधवार को बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम, युग विंग जिलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश गौतम के नेतृत्व में तीन चरण बद्ध आंदोलन की कड़ी में घरेलू गैस, स्मार्ट मीटर, डीजल, पेट्रोल सहित जनहित के 15 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। इसके पूर्व जिलाधिकारी कार्यालय के सामने चूल्हे पर चाय बनाकर खाली गैस सिलेंडर रखकर प्रदर्शन करते हुये सरकार को जन समस्याओं को लेकर आईना दिखाया गया। भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन प्रभारी आर.…
