रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पूर्व राज्यसभा सांसद बृजभूषण तिवारी की जयंती मनाई गई। इस मौके पर विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विधायक सैय्यदा खातून ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बृजभूषण तिवारी ने अपना पूरा जीवन गरीब, किसान, मजदूर और वंचित समाज के हक की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने संसद से सड़क तक समाजवादी सिद्धांतों को फैलाया।
सैय्यदा खातून ने कहा कि उनका संघर्ष और विचार आज भी समाजवादियों को रास्ता दिखाते हैं। इस कार्यक्रम में ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अफसर रिज़वी, बच्चा राम बौद्ध, इकबाल मलिक, मोहम्मद हमजा और लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष फैजान अहमद समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


