मथुरा-वृंदावन। स्वीटी बाय एम.आर. ग्रुप अपने संस्थापक स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी की 75वीं जन्म जयंती को हीरक जयंती के रूप में सेवा, श्रद्धा, संत सम्मान एवं संस्कृति को समर्पित भाव से मना रहा है।
स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी एक दूरदर्शी उद्यमी, कर्मठ व्यक्तित्व एवं सिद्धांतों के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। उन्होंने सीमित संसाधनों से अपनी व्यावसायिक यात्रा प्रारंभ की और मेहनत, ईमानदारी तथा विश्वास के बल पर ‘स्वीटी सुपारी’ को देशभर में विशिष्ट पहचान दिलाई। व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी, पारिवारिक संस्कार, धार्मिक आस्था और मानवीय मूल्यों के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहा।
उनके आदर्शों और विरासत को उनके सुपुत्र एवं एम.आर. ग्रुप के चेयरमैन श्री सुनील कुमार अग्रवाल जी तथा पौत्र एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री लव कुमार बंसल जी आगे बढ़ा रहे हैं।
इसी क्रम में 20 अक्टूबर को परिडेय गार्डन में ब्रज क्षेत्र के 551 साधु-संतों के जत्थे के लिए भव्य प्रसादी का आयोजन किया गया।
ब्रज के विभिन्न क्षेत्रों से आए साधु-संतों एवं ब्रजवासियों ने इसमें सहभागिता की। संत सेवा, अन्नदान और ब्रज समाज के प्रति श्रद्धा व सम्मान की भावना से आयोजित यह प्रसादी स्वर्गीय श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल जी के धार्मिक संस्कारों, सेवा भावना और संतों के प्रति समर्पण को समर्पित रही। संतों ने आयोजक परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया।


