•महिला थाना सिद्धार्थनगर की मिशन शक्ति टीम ने आपसी मतभेद दूर कर सात जोड़ों को खुशी-खुशी किया विदा
रिपोर्ट: संजय त्रिपाठी।
सिद्धार्थनगर। पारिवारिक विवादों का निस्तारण कर परिवारों को टूटने से बचाने के उद्देश्य से महिला थाना सिद्धार्थनगर में स्थापित मिशन शक्ति केंद्र की ओर से लगातार काउंसलिंग की जा रही है। इसी क्रम में रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को महिला थाना प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के नेतृत्व में काउंसलिंग टीम ने पारिवारिक विवादों से संबंधित सात मामलों का निस्तारण कराया।
काउंसलिंग के दौरान टीम ने दोनों पक्षों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आपसी बातचीत, समझाइश और काउंसलिंग के माध्यम से दंपतियों के बीच उत्पन्न मनमुटाव को दूर करने का प्रयास किया गया। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए और सभी सात जोड़ों ने अपने मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद सभी जोड़ों को हंसी-खुशी एक साथ विदा किया गया।
मिशन शक्ति केंद्र की यह पहल पारिवारिक संबंधों को मजबूत बनाने, परिवारों को बिखरने से बचाने तथा महिलाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक पारिवारिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पाण्डेय के साथ महिला हेड कांस्टेबल रीना, आशा गौड़, आरक्षी प्रियंबदा सिंह तथा महिला आरक्षी प्रगति और शिखा खरवार का सराहनीय योगदान रहा।


