मथुरा। दैनिक जागरण द्वारा आयोजित डांडिया महोत्सव 2026 इस बार भी धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में शहर की बड़ी-बड़ी हस्तियों ने शिरकत की।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण-
कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी और शिवासा हाइट्स के निदेशक कृष्णकांत गोयल बेरीवाल को आयोजकों ने मंच पर गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। मंच पर सम्मान पाकर उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन होते रहने चाहिए, ये हमारी संस्कृति को जीवंत रखते हैं।

इस अवसर पर वृंदा ग्रुप और श्री ग्रुप के निदेशक प्रमुख समाजसेवी राम अग्रवाल जी, प्रमुख समाजसेवी किशन सिंह चतुर्वेदी जी सहित शहर की अन्य बड़ी हस्तियां भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। सभी का मंच से स्वागत और सम्मान किया गया।
महिलाओं और बच्चों ने जमकर लिया आनंद –
महोत्सव स्थल पर मशहूर स्टॉल्स लगी हुई थीं। जहां सभी प्रकार के नए-नए व्यंजनों का लोगों ने आनंद लिया। महिलाओं और बच्चों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा और डांडिया पर जमकर धूम मचाई। देर रात तक लाइव म्यूजिक, ढोल की थाप और लाइटिंग के बीच पूरा माहौल भक्तिमय और उत्सवमय बना रहा।
आयोजकों ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी हजारों की संख्या में लोग इस महोत्सव में शामिल हुए और आयोजन को सफल बनाया।


