केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा दिनांक 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा स्नान किए जाने के दृष्टिगत तहसील धनघटा अंतर्गत बिड़हरघाट पर सुविधाओं/व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान घाट पर साफ-सफाई, पुरुष/महिला स्नानार्थियों हेतु अलग-अलग बैरिकेटिंग की व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा, गोताखोर की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस की व्यवस्था, एनसीसी, खोया-पाया कैंप सहित संबंधित व्यवस्थाओं/सुविधाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी धनघटा वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता, पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारीगण, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।


