रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। त्यौहारों के मद्देनजर शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ-व्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त के निर्देशों के अनुपालन में शनिवार को वार्ड संख्या 68 के अंतर्गत महोली रोड पर डीपीएस कॉलेज से शहजाद अड्डा तक और एसकेएस गोयल से गोवर्धन रोड स्थित गोवर्धन चौक तक अतिक्रमण हटाया गया।
*जुर्माना भी वसूला -*
प्रवर्तन दल ने 23 स्थल से अतिक्रमण हटाया और 13 चालान किए। दुकानों के बाहर रखे गए लकड़ी के काउंटर, बांस, बैनर और अन्य सामग्री जब्त की गई। कुल 28,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिसमें 13,900 सड़क, 4,000 अतिक्रमण, 4,000 गंदगी फैलाने पर और 10,400 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
अभियान के दौरान प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल आर.के. सिंह और सफाई निरीक्षक राजकुमार लवानिया सहित संबंधित टीम मौजूद रही। नगर निगम की टीम ने सार्वजनिक मार्गों से स्थायी-अस्थायी अतिक्रमण हटाया और एक लकड़ी का काउंटर, छत बांस, आठ बैनर, छह प्लास्टिक कैरेट, एक ट्रॉली, मिट्टी और एफ.एल.सी. की तरह सहित अन्य सामग्री जब्त की।


