•दो मरीजों में मिली मोतियाबिंद की शिकायत, निःशुल्क ऑपरेशन के लिए हरदोई ले जाया गया।
रिपोर्ट: राहुल मिश्रा।
मिश्रिख(सीतापुर)। संत विनोबा भावे जन कल्याण संस्थान मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा एवं उपाध्यक्ष श्रवण कुमार मिश्र के तत्वावधान में गुरुवार, 26 नवंबर को सीतापुर-हरदोई मार्ग स्थित बरमी चौराहे पर निःशुल्क मोतियाबिंद जांच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आस्था आई केयर सेंटर एवं हॉस्पिटल हरदोई के वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. विजय कुमार तथा जनरल फिजिशियन डॉ. अजय यादव के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित इस शिविर में डॉ. विजय कुमार एवं डॉ. अजय यादव की टीम में शामिल डॉ. रूपेश पाल, डॉ. खुशी मिश्रा, डॉ. अक्क्षरा तथा डॉ. अंकुर त्रिपाठी ने कुल 21 मरीजों की जांच की। जांच के दौरान दो मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत पाई गई।
दोनों मरीजों को निजी वाहन से आस्था आई केयर सेंटर एवं हॉस्पिटल हरदोई ले जाया गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन के बाद उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की व्यवस्था भी की गई है। शिविर में शुगर, खून सहित अन्य आवश्यक जांचें भी निःशुल्क की गईं।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अगला निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर आगामी 4 दिसंबर, शुक्रवार को कस्बा मिश्रित के परिक्रमा मार्ग स्थित त्यागी बाबा आश्रम में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के समांपन पर चिकित्सकों एवं उनकी टीम को चंबल घाटी जन संस्थान मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा सहित संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष ओमकार यादव, अटल यादव, मुनेन्द्र यादव, अनिल, सुशीला, रामविलास, अवधेश शुक्ला, बाबा सर्वेश दास, बाबा चंद्रभाल, मंगरे बाबा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


