Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 13
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » GL Bajaj के विद्यार्थियों ने लिया प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संकल्प

    GL Bajaj के विद्यार्थियों ने लिया प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संकल्प

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 31, 2026

    •प्रकृति का संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारीः डॉ. अनिल कुमार पटेल।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। प्रकृति हमारी विरासत ही नहीं बल्कि इसका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी भी है। प्रकृति हमें जीने के लिए हर संसाधन उपलब्ध कराती है। हम जंगलों, नदियों, वन्यजीवों और जैव-विविधता की रक्षा कर आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा और स्वच्छ-स्वस्थ भविष्य दे सकते हैं। यह सारगर्भित उद्गार मुख्य अतिथि डॉ. अनिल कुमार पटेल, आईएफएस, मुख्य वन संरक्षक आगरा सर्किल ने जी.एल. बजाज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मथुरा के छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए।

    जीएल बजाज के एप्लाइड साइंस और ह्यूमैनिटीज विभाग एवं एनवायरनमेंटल क्लब द्वारा आयोजित “प्रकृति संरक्षण” कार्यक्रम में मुख्य वन संरक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से कहा कि प्रकृति हमारे जीवन का सबसे बड़ा उपहार है लिहाजा हरी-भरी धरती और समृद्ध पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है।

    डॉ. अनिल कुमार पटेल ने अपने प्रेरणादायी व्याख्यान में प्रकृति संरक्षण के विभिन्न आयामों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से एशियाई शेरों के संरक्षण, तेंदुओं, वन्यजीवों के अवैध शिकार तथा घायल एवं विस्थापित वन्यजीवों के पुनर्वास से जुड़े अपने अनुभव साझा किए।

    डॉ. पटेल ने कहा कि वन्यजीव संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही जैव विविधता का प्रभावी संरक्षण सम्भव है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम की मार्गदर्शक संस्थान की निदेशक प्रो. (डॉ.) नीता अवस्थी ने कहा कि आज दुनिया पर्यावरणीय संकट का सामना कर रही है। लगातार बढ़ता तापमान, जंगलों की कटाई, जल स्रोतों का प्रदूषण और जैव विविधता में कमी भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। प्रो. अवस्थी ने कहा कि विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हमें यह संदेश देता है कि यदि समय रहते प्रकृति की रक्षा के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाली पीढ़ियों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    विभागाध्यक्ष प्रो. वी.के. सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण आज केवल एक पर्यावरणीय विषय नहीं, बल्कि मानव सभ्यता के अस्तित्व से जुड़ा वैश्विक दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण के प्रति संवेदनशील एवं जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. वजीर सिंह, सहायक आचार्य, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटीज विभाग ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता संवर्धन तथा पर्यावरणीय उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

    संयोजक डॉ. वज़ीर सिंह ने विद्यार्थियों से पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश फैलाने का आग्रह किया। इस अवसर पर पर्यावरण क्लब के समन्वयक इंजीनियर सतेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न अभियानों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया तथा संस्थान द्वारा संचालित पर्यावरणीय गतिविधियों की जानकारी दी।

    कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने कॉलेज परिसर में पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग तथा स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण के लिए सक्रिय योगदान देने की शपथ ली। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleअजय राय की मौजूदगी में नीरज शर्मा ने थामा कांग्रेस का दामन।
    Next Article कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर प्रशासन अलर्ट, सभी विभागों को समयबद्ध व्यवस्था के दिए गये निर्देश।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    By P.K. RastogiSeptember 12, 202615

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग के…

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बारिश-बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत के निर्देश, त्योहारों से पहले दुरुस्त हों प्रमुख मार्ग – सीएम योगी

    September 12, 2026

    ट्रंप प्रशासन का बड़ा प्रस्ताव: एच-1बी नौकरी गई तो अमेरिका में रुकना होगा मुश्किल।

    September 12, 2026

    कवरेज से रोकना, धमकाना या कैमरा छीनना पड़ सकता है भारी, जानें BNS के तहत पत्रकारों के अधिकार

    September 12, 2026

    इंडियनऑयल, मथुरा रिफाइनरी की सीएसआर पहल के तहत 270 सोलर स्ट्रीट लाइटों का उद्घाटन।

    September 12, 2026
    Most Popular

    कुंडली में पितृ दोष से जीवन में आ सकती हैं कई परेशानियां : पंडित शुभम अग्निहोत्री

    September 10, 202637

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202632

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202631

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202629
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.