बलरामपुर। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बलरामपुर के तुलसीपुर स्थित आदिशक्ति माँ पाटेश्वरी देवी शक्तिपीठ परिसर में विराट किसान मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न लाभार्थियों को कृषि यंत्र वितरित किए।
किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने, कृषि कार्यों को अधिक सुविधाजनक बनाने और उनकी उत्पादकता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस मेले को कृषि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश सरकार का कहना है कि किसानों का सशक्तीकरण, कृषि का आधुनिकीकरण और अन्न उत्पादन में निरंतर वृद्धि उसकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। इसी क्रम में डबल इंजन सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ावा देने तथा उत्तर प्रदेश की कृषि व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से कार्य कर रही है।
अन्नदाता की समृद्धि से ही कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई मजबूती।


