मथुरा। शहर की सबसे पोश कॉलोनी राधा ऑर्किड में करवा चौथ का पर्व सामूहिक रूप से मनाया गया अग्रवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष तथा स्थानीय निवासी महावीर मित्तल ने बताया की भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत महिलाओं द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जाने वाला करवा चौथ पर्व पूरी कॉलोनी में आपसी मेलजोल की भावना से सामूहिक रूप से मनाया गया।
उन्होंने कहा कि हमें अपने भारतीय पर्वों को सामूहिक रूप से इसलिए भी मनाना चाहिए जिससे की एक दूसरे से हम भारतीय संस्कार तथा संस्कृति बारे में सीखते हैं तथा हम अपने पर्वों के बारे में अधिक से अधिक समझ सकते हैं, सार्वजनिक रूप से मनाने में हमें अपने पर्वों को अधिक मनोरंजक व विधि विधान पूर्वक संपन्न करने में एक दूसरे का सहयोग प्राप्त होगा।
एकल परिवार के बढ़ते हुए प्रचलन को समाज के लिए खतरा बताते हुए उन्होंने अपील की कि अपने आने वाली पीढियां को भारतीय पर्वों के बारे में अधिक जानकारी मिलने तथा उनको सुसंस्कारी बनाने के उद्देश्य से अपने भारतीय पर्वों को सामूहिक रूप से मनाया जाना चाहिए , जिससे कि उनके अंदर परिवार के साथ रहने की भावना जागृत होगी।


