बस्ती। जनपद में गरीबों, मजदूरों और वंचितों की आवाज के रूप में अपनी अलग पहचान बनाने वाले कॉमरेड स्वर्गीय के.के. तिवारी के निधन पर शोक संवेदनाओं का सिलसिला जारी है।
इसी क्रम में माननीय सांसद राम प्रसाद चौधरी उनके आवास पर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
सांसद राम प्रसाद चौधरी ने स्व. के.के.तिवारी के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनके निधन से समाज ने एक ऐसे संघर्षशील व्यक्तित्व को खो दिया है, जिसने जीवनभर गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की आवाज को मजबूती से उठाया।
उन्होंने कहा कि स्व. के.के. तिवारी का संघर्ष, विचार और समाज के कमजोर वर्गों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव याद की जाएगी। इस दुख की घड़ी में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है।

