कहा- अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है दशहरा पर्व
संत कबीर नगर। विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर खलीलाबाद सदर के लोकप्रिय विधायक अंकुर राज तिवारी ने समस्त जनपदवासियों, प्रदेशवासियों और क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि विजयादशमी का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हमें मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने अहंकार और अधर्म के प्रतीक रावण का वध कर सम्पूर्ण मानवता को सत्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। यह पर्व हमें अपने भीतर के काम, क्रोध, लोभ और अहंकार रूपी रावण का दहन कर सामाजिक समरसता और भाईचारे को बढ़ाने का संकल्प दिलाता है।
विधायक श्री तिवारी ने कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने जनपदवासियों के उज्जवल भविष्य और खुशहाली की कामना की।


