मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती के शुभ अवसर पर मथुरा में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं शिवासा हाइट्स के निदेशक कृष्णकांत गोयल बेरीवाल को मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।
आयोजकों ने बताया कि बेरीवाल ग्रुप की ओर से कृष्णकांत गोयल बेरीवाल प्रत्येक सामाजिक, धार्मिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं और हर व्यक्ति के दुख-सुख में शामिल होते हैं। उनकी इसी मिलनसारिता, सामाजिक सक्रियता और सेवा भावना को देखते हुए महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों ने उन्हें मुकुट पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान दिया। सम्मान की खबर सुनते ही उनके शुभचिंतकों, मित्रों और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर कृष्णकांत गोयल बेरीवाल ने कहा – “यह सम्मान मेरा नहीं है, यह आप सभी का सम्मान है जो हमेशा मेरे साथ खड़े रहते हैं।”
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, शहर के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


