रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मांट (मथुरा)। 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मांट की सियासत फिर गरमा गई है। पूर्व विधायक श्याम सुंदर शर्मा ने एक इंटरव्यू में अपने सियासी सफर और आगे की तैयारी पर खुलकर बात की।
शर्मा ने बताया कि उन्होंने 1991 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत हासिल की थी। उसके बाद 1993, 1996, 2002, 2007 और 2012 के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
उन्होंने कहा – _”मैंने कभी किसी पार्टी के सामने सिर नहीं झुकाया, भाजपा के सामने भी नहीं। मैं हमेशा जनता के लिए, विकास के लिए काम करता रहा।”_
इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या 2027 में फिर मैदान में उतरेंगे? और क्या मांट में उनका मुकाबला राजेश चौधरी और योगेश नौहवार से होगा?
इस पर शर्मा ने कहा कि उनके लिए पार्टी से बड़ी मांट की जनता है। कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर भी उन्होंने अपनी बात रखी, लेकिन साफ किया कि वे निडर होकर, बिना किसी डर के जनता की सेवा करते रहेंगे।
मांट में इस इंटरव्यू के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म है कि क्या श्याम सुंदर शर्मा 2027 में फिर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


