होटल विवांता में दोपहर तीन बजे जुटेंगे आयोजक, टीमों और खिलाड़ियों से जुड़ी जानकारी होगी साझा।
वृंदावन। वृंदावन में पहली बार आयोजित होने जा रहे वृंदावन टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। होटल विवांता में दोपहर तीन बजे होने वाली प्रेस वार्ता में टूर्नामेंट की रूपरेखा, टीमों और खिलाड़ियों सहित आयोजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की जाएंगी।
वृंदावन टी-20 आयोजन समिति की ओर से आयोजित इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में टूर्नामेंट के आयोजन से संबंधित विभिन्न पहलुओं का खुलासा किया जाएगा। क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस प्रतियोगिता को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।
आयोजन समिति ने सभी पत्रकार बंधुओं से प्रेस कॉन्फ्रेंस में समय से पहुंचकर कार्यक्रम को कवरेज करने की अपील की है। आयोजन समिति की ओर से विजय सिंह राजपूत संपर्क व्यक्ति के रूप में उपलब्ध रहेंगे।
स्थान: होटल विवांता, वृंदावन
समय: दोपहर 3 बजे
दिनांक: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026


