रिपोर्ट : विजय नागपाल।
मथुरा। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मथुरा में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख समाजसेवी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी अनिल अग्रवाल को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों द्वारा अनिल अग्रवाल को माला, साफा एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि अनिल अग्रवाल मथुरा क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी हैं। वे समाज के जनहित कार्यों में हर समय तैयार रहते हैं। गरीब, असहाय लोगों की मदद, सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेना उनकी पहचान है।
उनकी सराहनीय कार्यशैली और समाज सेवा को देखते हुए महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह में यह सम्मान दिया गया।
सम्मान समारोह में अग्रवाल समाज के पदाधिकारी, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान सभी ने अनिल अग्रवाल के सामाजिक कार्यों की प्रशंसा की।
सम्मान पाकर अनिल अग्रवाल ने कहा कि यह सम्मान मेरे अकेले का नहीं, बल्कि पूरे समाज का सम्मान है। मैं आगे भी समाज सेवा और जनहित के कार्यों में हमेशा तत्पर रहूंगा और महाराजा अग्रसेन जी के दिखाए मार्ग पर चलता रहूंगा।


