केके मिश्रा संवाददाता।
संत कबीर नगर। शिक्षक एमएलसी चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है।
इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय संतकबीरनगर में पोलिंग संयोजकों, मंडल अध्यक्षों एवं विधानसभा संचालन समितियों में दायित्व निभा रहे पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी श्री संतोष सिंह ने सहभागिता की।
बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव की रणनीति, संगठनात्मक समन्वय और चुनावी तैयारियों को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पोलिंग संयोजकों, मंडल अध्यक्षों एवं विधानसभा संचालन समितियों के पदाधिकारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संगठन की मजबूती, आपसी तालमेल और चुनावी सक्रियता बढ़ाने पर चर्चा की गई।
बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, विधायक अंकुराज तिवारी,अनिल तिवारी,गणेश चौहान, क्षेत्रीय मंत्री श्रीमती सुनीता अग्रहरि, क्षेत्रीय मंत्री श्री बंधु चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, संयोजक ज्ञानेंद्र मिश्रा, जिला महामंत्री श्री गणेश पांडे, श्री विनोद पांडे, श्री अनुरुद्ध निषाद एवं श्री अमर राय सहित पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए संगठन को सक्रिय करने, पदाधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर बल दिया।


