•पत्रकार साथियों और सैकड़ों समर्थकों संग देखी ‘हनुमान अंश’, श्रद्धा और भक्ति के बीच हुआ स्वागत
रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी ठाकुर प्रकाश सिंह ने बुधवार को अपने दादा स्व. ठाकुर श्री गिरधारी सिंह जी की पांचवीं पुण्यतिथि श्रद्धा और भावपूर्ण वातावरण में मनाई।
पुण्यतिथि के अवसर पर ठाकुर प्रकाश सिंह ने पत्रकार साथियों, संत समाज, और सैकड़ों समर्थकों के साथ धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस दौरान पूरा माहौल भगवान हनुमान की भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत नजर आया।
धार्मिक फिल्म देखने पहुंचे ठाकुर प्रकाश सिंह का समर्थकों और पत्रकार साथियों ने जोरदार स्वागत किया। फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान के त्याग, भक्ति, पराक्रम और सेवा भाव से जुड़े प्रसंगों को लोगों ने श्रद्धा के साथ देखा।
इस अवसर पर ठाकुर प्रकाश सिंह ने कहा कि “दादा जी स्व. ठाकुर गिरधारी सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि मेरे और परिवार के लिए भावुक अवसर है। उनके संस्कार और समाजसेवा के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख डॉ कमल कौशिक ने श्री गिरधारी सिंह दादा जी की पुण्यतिथि पर धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखकर भगवान हनुमान का स्मरण करना और उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके लिए श्रद्धांजलि का एक माध्यम बताया।”
उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान की भक्ति हमें सेवा, समर्पण, साहस और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है।
महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि दादा जी द्वारा दिए गए संस्कारों को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया ने दादा गिरधारी सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दादा जी ने सदैव समाज को जोड़ने का प्रयास किया था उसी प्रकार आज जो हनुमान अंश फ़िल्म पूरे समाज के साथ दिखा कर आज उनके पौत्र प्रकाश सिंह ने उनके समाज को जोड़ने वाले सपने को साकार करके उन्हें सच्ची श्रदांजलि दी है ।
कार्यक्रम में पत्रकार साथियों, समर्थकों और मौजूद लोगों ने स्व. ठाकुर गिरधारी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि का यह आयोजन धार्मिक आस्था, पारिवारिक संस्कार और समाजसेवा के संकल्प का संदेश देता नजर आया।
इस दौरान महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरी जी,
आरएसएस के विभाग प्रचार प्रमुख डॉक्टर कमल कौशिक, पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, कल्याणम करोति के महासचिव सुनील शर्मा, पूर्व सैनिक परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष कर्नल लखन सिंह, ज्योतिषाचार्य हेमंत जास, आरएसएस प्रचारक अनमोल,मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण चौधरी आगरा, ठा प्रेम सिंह प्रधान , राधाबल्लभ शर्मा, वरिष्ठ पत्रकारगण नितिन गौतम,मोहन श्याम शर्मा, अनूप शर्मा , रवि यादव , परवेज अहमद,विष्णु पहलवान,अवधेश रावत, सुरेश सैनी, खन्ना सैनी, समाजसेवी हुकुम सिंह, भागवत गौतम, पवन चौहान, तनुज खंडेलवाल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


