•वेद प्रकाश अध्यक्ष, रामभारत यादव महामंत्री घोषित
बस्ती। रविवार को राजकीय वाहन चालक महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन और पदाधिकारियों का चुनाव कृषि भवन सभागार में सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में वक्ताओं ने महासंघ की मांगों को पूरा किये जाने, 2400 पे ग्रेड दिये जाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, आठवा वेतन आयोग लागू किये जाने आदि मांगों को प्रमुखता से उठाया।
दूसरे चरण में चुनाव अधिकारी चन्द्र प्रकाश पाण्डेय और श्यामधर सोनी की देख रेख में हुये चुनाव में सर्व सम्मत से वेद प्रकाश मिश्र अध्यक्ष, रामभारत यादव महामंत्री, पूरन शुक्ल, मो. अशफाक उपाध्यक्ष, रूद्र प्रताप संयुक्त मंत्री, शहजाद अली संगठन मंत्री, प्रेमशंकर चौरसिया कोषाध्यक्ष, नरेन्द्रदेव मिश्र संरक्षक, जीत बहादुर प्रचार मंत्री घोषित किये गये।
कार्यकारिणी में मो. सलीम, हीरालाल, कौशल सिंह, अभिषेक सिंह, मुबारक अली, महेन्द्र चौधरी, हरिश्चन्द्र चौधरी, इकबाल अहमद को शामिल किया गया।कर्मचारी नेता अतुल कुमार पाण्डेय ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि राजकीय वाहन चालकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
पदाधिकारी कर्तव्य पालन के साथ ही अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें। जिससे पुरानी पेंशन नीति बहाल होने के साथ ही अन्य अधिकार मिले।
द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य रूप से राजेश शुक्ल, फूलचन्द, जीशान अली, मृत्युजय यादव, मनोज कुमार, पृथ्वीराज, चिन्तामणि, गुलाब के साथ ही अनेक राजकीय वाहन चालक उपस्थित रहे।


