रिपोर्ट: विजय नागपाल।
मथुरा। समाजवादी पार्टी के नेता राजन रिजवी द्वारा एक महिला को सत्ता आने पर मंत्री बनाने का झांसा देने का मामला सामने आया है। महिला झांसे में नहीं आई और सूझबूझ दिखाते हुए आरोपी नेता राजन रिजवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में सियासी हलचल मच गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए राजन रिजवी को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया। पार्टी का कहना है कि आगामी चुनाव को देखते हुए अब सिर्फ स्वच्छ छवि वाले नेताओं को ही पार्टी में जगह दी जाएगी, जो विकास की गंगा बहाएंगे।
भावी प्रत्याशी विधानसभा कुंवर नरेंद्र सिंह ने साफ कहा कि गैर-जिम्मेदार लोगों को कोई पद नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा, “यह ब्रजभूमि है। महिलाओं को सम्मान देना चाहिए, ये हमारी बहन-बेटियां हैं। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती और न ही ऐसा कोई प्रकरण माफ करने योग्य होता है। जो व्यक्ति महिलाओं को प्रलोभन देगा, उससे महिलाओं का नेताओं पर से विश्वास खत्म हो जाएगा। ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए।”


