Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 17
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » राजाजीपुरम में मकान का ताला खोलकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद।

    राजाजीपुरम में मकान का ताला खोलकर लाखों के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के आभूषण बरामद।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiNovember 16, 2026

    लखनऊ। राजधानी के तालकटोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मकान में घुसकर आभूषण और नकदी चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक उसने अपनी नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी की नकदी नशे में खर्च करने के बाद उसने आभूषण अपने पास रखे और कुछ अपने साथी को दे दिए थे। दोनों की योजना चोरी के आभूषण बेचकर रकम आपस में बांटने की थी।

    पुलिस के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को तालकटोरा थाने की पुलिस टीम चोरी के एक मुकदमे में माल-मुल्जिमों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आलमनगर रेलवे स्टेशन के पास वाहन पार्किंग रोड से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उनकी पहचान अवनीश तिवारी उर्फ नमन तिवारी (26) निवासी पुराना चबूतरा, सआदतगंज और पुष्कर रस्तोगी (21) निवासी चूड़ी वाली गली, चौक के रूप में हुई।

    पुलिस की पूछताछ और बरामदगी के दौरान राजाजीपुरम के सी-ब्लॉक, सेक्टर-13 में 26 और 27 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि को हुई चोरी की घटना का खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक, अवनीश ने बताया कि वह नशे का आदी है। 26/27 सितंबर की रात वह राजाजीपुरम इलाके में घूम रहा था। इसी दौरान उसे एक मकान की ऊपर लगी कुंडी खुली होने का मौका मिला। वह कुंडी खोलकर मकान के अंदर दाखिल हो गया और कमरे में रखी अलमारी से आभूषण तथा नकदी से भरा बैग चोरी कर लिया। चोरी की रकम उसने अपनी नशे की लत पूरी करने में खर्च कर दी, जबकि कुछ आभूषण अपने पास रख लिए और बाकी अपने साथी पुष्कर रस्तोगी को रखने के लिए दे दिए।

    पुलिस के मुताबिक, पुष्कर ने पूछताछ में बताया कि अवनीश ने उसे चोरी के आभूषण सुरक्षित रखने के साथ ही चौक स्थित सुनार की दुकान पर उनकी जांच कराने और बेचने के लिए दिए थे। दोनों ने आभूषण बेचकर मिलने वाली रकम आपस में बांटने की योजना बनाई थी। पुलिस ने घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज का मिलान अवनीश के हुलिए से कराया, जो मेल खाता पाया गया। इसके बाद बरामद आभूषणों की पहचान भी संबंधित मुकदमे की चोरी की संपत्ति के रूप में हुई।पुलिस ने अवनीश तिवारी के कब्जे से पीली धातु के दो मंगलसूत्र के लॉकेट और एक जोड़ी कान के झाले बरामद किए हैं।

    वहीं पुष्कर रस्तोगी के पास से पीली धातु का एक मांग टीका, सफेद धातु की एक जोड़ी पायल और बच्चों के एक जोड़ी कंगन मिले हैं। इसके अलावा दोनों आरोपियों की तलाशी में कुल 900 रुपये नकद और ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामदगी के आधार पर तालकटोरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 211/2026 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई है।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी अवनीश तिवारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में वर्ष 2019 से 2025 तक चोरी, लूट, एनडीपीएस अधिनियम और अन्य आपराधिक मामलों सहित कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है।

    पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक संदीप जायसवाल, मुख्य आरक्षी आनंद मणि सिंह, आरक्षी नवीन प्रताप सिंह और आरक्षी बलवंत कुमार शामिल रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleनासा के ड्रैगनफ्लाई मिशन में निःशुल्क भेजें अपना नाम,मिलेगा डिजिटल बोर्डिंग पास।
    Next Article शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप, युवक गिरफ्तार।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    वेद व्यास धाम में 108 श्रीमद्भागवत पारायण महायज्ञ एवं सत्संग समारोह का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब।

    November 16, 2026

    25 लाख युवाओं को मिलेंगे टैबलेट, डिजिटल शिक्षा से रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर खुलेंगे: योगी आदित्यनाथ

    November 16, 2026

    शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और विरोध पर मारपीट करने का आरोप, युवक गिरफ्तार।

    November 16, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    कोयला घाट पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य।

    By P.K. RastogiNovember 16, 20261

    •भारतीय सांस्कृतिक समाज के आयोजन में उमड़े श्रद्धालु, छठी मईया के पारंपरिक गीतों से गूंजा…

    रसखान नगरी में मिट्टी से भरे डंपर का कहर, भीषण हादसे में स्प्लेंडर बाइक क्षतिग्रस्त, खनन पर उठे सवाल।

    November 16, 2026

    यमुना की दुर्दशा देख छलका ब्रजवासियों का दर्द, बोले- रमेश बाबा का संकल्प पूरा करने को देंगे प्राणों की आहुति।

    November 16, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले मथुरा के चार नौनिहाल, बाल दिवस पर बढ़ाया जनपद का गौरव।

    November 16, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    कोयला घाट पर श्रद्धा और उल्लास के साथ मना छठ महापर्व, अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य।

    November 16, 2026

    रसखान नगरी में मिट्टी से भरे डंपर का कहर, भीषण हादसे में स्प्लेंडर बाइक क्षतिग्रस्त, खनन पर उठे सवाल।

    November 16, 2026

    यमुना की दुर्दशा देख छलका ब्रजवासियों का दर्द, बोले- रमेश बाबा का संकल्प पूरा करने को देंगे प्राणों की आहुति।

    November 16, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले मथुरा के चार नौनिहाल, बाल दिवस पर बढ़ाया जनपद का गौरव।

    November 16, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026173

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026117

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026110

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202687
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.