•इससे पूर्व एक माह तक चला था निःशुल्क ब्लड जांच शिविर
•लगातार सेवा कार्यों से बना मिसाल, श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों ने की सराहना
मनोज अग्रहरि।
विंध्याचल, मीरजापुर। सेवा और समर्पण की मिसाल बन रहा विंध्य नर्सिंग होम लगातार जनसेवा के सराहनीय कार्य कर रहा है। इसी क्रम में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर विंध्याचल में माँ विंध्यवासिनी के दर्शन को आए श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम गुरुवार, 15 अक्टूबर को होटल गायत्री पैलेस, गेट नंबर 2, गायत्री चौराहा, विंध्याचल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम विंध्य नर्सिंग होम के सौजन्य से आयोजित किया गया, जिसमें नवरात्रि मेले में आए हजारों श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद ग्रहण कर श्रद्धालुओं ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया और इस सेवा भावना की मुक्त कंठ से सराहना की।
गौरतलब है कि विंध्य नर्सिंग होम द्वारा इससे पूर्व लगातार एक माह तक आम जनमानस के लिए निःशुल्क ब्लड परीक्षण जांच शिविर का भी आयोजन किया गया था, जिसका सैकड़ों लोगों ने लाभ उठाया था। अस्पताल द्वारा समय-समय पर किए जा रहे ऐसे जनसेवा के कार्य क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं।
आयोजकों ने बताया कि शारदीय नवरात्रि में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु माँ के दरबार में आते हैं, ऐसे में उनकी सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। इसी भावना से अस्पताल परिवार निरंतर सेवा कार्यों में जुटा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में पं. शिवराम मिश्र एवं विंध्य नर्सिंग होम की एमडी डॉ. अंजली शर्मा सहित अस्पताल के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए स्वागत, जलपान एवं प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई थी।


