मथुरा के चार मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
मथुरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक एवं खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के मद्देनजर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बीते दिन मथुरा के चार मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री चंपा अग्रवाल इंटर कॉलेज, सुभाष इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज और क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित मतदान केंद्रों की व्यवस्थाएं परखी गईं। राजकीय इंटर कॉलेज में खंड स्नातक मतदान के लिए निर्धारित कक्ष संख्या 01, 02 और 03 तथा खंड शिक्षक मतदान के लिए कक्ष संख्या 04, 05 और 06 का भी जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया सुचारु एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


