Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » अलीगंज कोचिंग हादसे में दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

    अलीगंज कोचिंग हादसे में दिवंगत छात्र-छात्राओं को श्री वामन भगवान महोत्सव समिति ने दी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 25, 2026

    •निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने की उठी मांग।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    मथुरा। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुई हृदयविदारक दुर्घटना में दिवंगत छात्र-छात्राओं की स्मृति में श्री वामन भगवान महोत्सव समिति द्वारा बुधवार को गोपाल मंदिर, नारायण दास ट्रस्ट, जयसिंहपुरा, मथुरा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने दिवंगत विद्यार्थियों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

    कार्यक्रम का प्रारंभ दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर किया गया। इसके उपरांत उपस्थित वक्ताओं ने हादसे को अत्यंत पीड़ादायक, मर्मांतक और समाज को झकझोर देने वाली घटना बताते हुए कहा कि ऐसी दुर्घटनाएं केवल परिवारों को ही नहीं, बल्कि पूरे समाज को गहरे आघात पहुंचाती हैं।

    इस अवसर पर समिति के संस्थापक श्याम शर्मा ने कहा कि अलीगंज कोचिंग सेंटर में हुई यह घटना बेहद दुःखद, वेदनापूर्ण और हृदयविदारक है। इस हादसे ने कई परिवारों की आशाओं, सपनों और भविष्य को एक क्षण में छीन लिया है। छात्र-छात्राएं किसी भी राष्ट्र और समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं; ऐसे में उनका असमय निधन पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

    उन्होंने कहा कि यह घटना हर संवेदनशील व्यक्ति को भीतर तक व्यथित करने वाली है। वहीं श्याम शर्मा ने दिवंगत विद्यार्थियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवारों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।समिति के मुख्य संरक्षक रामगोपाल शर्मा ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने बच्चों को खो देना जीवन का सबसे बड़ा दुःख और असहनीय आघात होता है।

    उन्होंने कहा कि यह हादसा केवल पीड़ित परिवारों का निजी शोक नहीं, बल्कि पूरे समाज की संवेदना से जुड़ा विषय है। ऐसे कठिन समय में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा हो। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि कोचिंग संस्थानों, विद्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों का कठोरता से पालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

    इस दौरान वंदना पाराशर ने कहा कि अलीगंज की यह घटना अत्यंत पीड़ादायक और मन को झकझोर देने वाली है। इस प्रकार की घटनाएं समाज को भीतर तक व्यथित कर देती हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि हादसे में घायल विद्यार्थियों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले तथा शोक संतप्त परिवारों को धैर्य, साहस और संबल प्राप्त हो। समिति की ओर से घायलों के समुचित उपचार एवं शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना व्यक्त की गई।

    सभा में उपस्थित वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि यह घटना केवल एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा भर नहीं है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था, प्रशासनिक सतर्कता और संस्थागत जवाबदेही पर गंभीर प्रश्नचिह्न भी खड़ा करती है। यदि समय रहते सुरक्षा मानकों की समीक्षा, संसाधनों की उपलब्धता और आपातकालीन व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया गया होता, तो संभव है कि इतनी बड़ी जनहानि टाली जा सकती थी।

    वक्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गहन जांच कराई जाए तथा जो भी व्यक्ति या संस्था लापरवाही के लिए जिम्मेदार पाए जाएं, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

    श्रद्धांजलि सभा के अंत में दिवंगत छात्र-छात्राओं की आत्मा की शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। समिति के महामंत्री अर्जुन पंडित ने कहा समाज के सुख-दुःख में समिति सदैव सहभागी रही है और आगे भी जनभावनाओं, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं मानवीय संवेदनाओं के साथ खड़ी रहेगी।

    श्रद्धांजलि सभा में आशीष शर्मा, अर्जुन पंडित, कुलदीप शर्मा, वंदना पाराशर, राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित, अजय शर्मा, लाला ललित स्वामी, राहुल शर्मा, दीपक सिंघल, मनीष अग्रवाल, नंद किशोर शर्मा सहित समिति के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    मथुरा समाचार
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleफार्मेसी शिक्षा और शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु मंत्री आशीष पटेल से मिला एबीपीए का प्रतिनिधिमंडल।
    Next Article नगर मजिस्ट्रेट ने कोचिंग संस्थानों / पुस्तकालय / रेस्टोरेन्ट एवं होटल का किया आकस्मिक निरीक्षण।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    हत्या के मामले में दो दोषियों को आजीवन कठोर कारावास।

    October 27, 2026

    उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याओं का प्राथमिकता से हो निस्तारण: एडीएम

    October 27, 2026

    दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की निगरानी में देर रात तक डटे रहे डीआईजी, डीएम और एसपी।

    October 27, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    खगोलविद अमर पाल सिंह को मिला नेशनल कलाम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड।

    By P.K. RastogiOctober 29, 20260

    •गुजरात के अंकलेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल में हुए सम्मानित, वैज्ञानिक जागरूकता के…

    गोदालामऊ ब्लॉक में कथित बिचौलियों की सक्रियता पर उठे सवाल।

    October 29, 2026

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय पर 136 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ सम्पन्न।

    October 29, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    October 28, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    खगोलविद अमर पाल सिंह को मिला नेशनल कलाम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड।

    October 29, 2026

    गोदालामऊ ब्लॉक में कथित बिचौलियों की सक्रियता पर उठे सवाल।

    October 29, 2026

    मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद मुख्यालय पर 136 जोड़ों का सामूहिक विवाह धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार हुआ सम्पन्न।

    October 29, 2026

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने की बैठक,स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता पर जोर।

    October 28, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026164

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026107

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.