Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » ब्राह्मण सम्मेलन में सपा नेताओं का भाजपा पर हमला, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया आह्वान।

    ब्राह्मण सम्मेलन में सपा नेताओं का भाजपा पर हमला, 2027 में सत्ता परिवर्तन का किया आह्वान।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 28, 2026
    • सांसद सनातन पांडे बोले— राम मंदिर चढ़ावा मामले में जनता के साथ हुआ छल
    • पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला ने कहा— छात्रों के आंदोलन के आगे झुकने को मजबूर हुई सरकार
    • ब्राह्मण समाज ने 2027 में सपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने का लिया संकल्प

    औरैया। शहर के नेशनल हाईवे स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को ब्राह्मण समाज का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बलिया से समाजवादी पार्टी के सांसद सनातन पांडे पहुंचे, जहां उनका ब्राह्मण समाज एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यक्रम में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संकल्प लिया गया।

    मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडे ने कहा कि ब्राह्मण समाज ऐसा समाज है, जो सभी वर्गों और धर्मों को साथ लेकर चलने की क्षमता रखता है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राम मंदिर के नाम पर लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ किया गया तथा चढ़ावे और चंदे के मामले में जनता के साथ छल हुआ। उन्होंने दावा किया कि इसी कारण भाजपा की राजनीतिक स्थिति कमजोर हुई है।

    पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला ने कहा कि जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन ने पहली बार भाजपा सरकार को झुकने पर मजबूर किया। उनका कहना था कि उत्तर प्रदेश हमेशा देश की राजनीति को नई दिशा देता रहा है और आने वाले समय में प्रदेश ही नहीं, देश की राजनीति में भी बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

    सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी लालजी शुक्ला ने बताया कि समाजवादी विचारक जनेश्वर मिश्र की आगामी पुण्यतिथि पर देशव्यापी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर व्यापक मंथन होगा। उन्होंने कहा कि औरैया व कानपुर देहात से बड़ी संख्या में लोग लखनऊ पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि ब्राह्मण समाज का सहयोग समाजवादी पार्टी को पहले भी मिलता रहा है और इस बार पहले से अधिक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाज के सभी वर्गों के साथ मिलकर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    कार्यक्रम का संचालन कवि अजय शुक्ला ‘अंजाम’ ने किया। इस अवसर पर आचार्य सुशील शुक्ला, प्रमोद दुबे, आनंद तिवारी, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन दिवाकर, महेंद्र त्रिपाठी, केशवम अवस्थी, आशीष चौबे, पूर्व डीबीए अध्यक्ष सुनील दुबे, श्याम किशोर त्रिपाठी, शिक्षक नेता जगदीश नारायण त्रिपाठी, रविशंकर शुक्ला, राजमणि तिवारी ‘लल्ला’, कमलेश तिवारी, अंजलि अवस्थी, कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।

    औरैया की राजनीति में अहम रहा है रामजी शुक्ला का योगदान

    पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला औरैया की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं। जब औरैया सदर विधानसभा सीट अनारक्षित थी, तब वह विधायक निर्वाचित हुए थे। इससे पहले उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव जीता था और अध्यक्ष रहते हुए ही विधायक बने। बसपा सरकार में उन्हें दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री का दायित्व भी मिला।

    उनकी पत्नी नरेंद्र कौर भी नगर पालिका अध्यक्ष रह चुकी हैं। वहीं अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट पर उन्होंने गायत्री देवी को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ाकर विजय दिलाई थी। वर्तमान में रामजी शुक्ला सक्रिय राजनीति में अपने पुत्र एवं सिकंदरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी लालजी शुक्ला को आगे बढ़ा रहे हैं। इसी ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन भी लालजी शुक्ला के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोगों ने भागीदारी की।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleबिजनौर लेखपाल संघ की पहली महिला जिलाध्यक्ष बनीं अंजली त्यागी।
    Next Article यूपी में 41 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, बस्ती समेत कई जिलों में प्रशासनिक फेरबदल; देखें पूरी तबादला लिस्ट।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    बिना भौतिक सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित।

    November 1, 2026

    2 नवंबर को राप्ती तट पर होगा भगवान श्री परशुराम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह।

    November 1, 2026

    सरदार पटेल की जयंती पर गोष्ठी हुई आयोजित, राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का लिया गया शपथ।

    November 1, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    बिना भौतिक सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित।

    By P.K. RastogiNovember 1, 20261

    •पनियरा की आठ ग्राम पंचायतों में वित्तीय अनियमितता का आरोप, जांच अधिकारी नामित। रिपोर्ट: सुनील…

    2 नवंबर को राप्ती तट पर होगा भगवान श्री परशुराम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह।

    November 1, 2026

    सरदार पटेल की जयंती पर गोष्ठी हुई आयोजित, राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का लिया गया शपथ।

    November 1, 2026

    ब्रजरज उत्सव: ‘मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे’

    November 1, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    बिना भौतिक सत्यापन 70.40 लाख का भुगतान, ग्राम पंचायत अधिकारी निलंबित।

    November 1, 2026

    2 नवंबर को राप्ती तट पर होगा भगवान श्री परशुराम मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा समारोह।

    November 1, 2026

    सरदार पटेल की जयंती पर गोष्ठी हुई आयोजित, राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का लिया गया शपथ।

    November 1, 2026

    ब्रजरज उत्सव: ‘मेरी झोपड़ी के भाग्य आज खुल जाएंगे, राम आएंगे’

    November 1, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026170

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026114

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.