Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, November 1
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए ₹3.29 लाख।

    गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च करना पड़ा भारी, साइबर ठगों ने खाते से उड़ाए ₹3.29 लाख।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 28, 2026

    •आर्किड अस्पताल के नाम से बनी कथित फर्जी वेबसाइट के जरिए हुई ठगी, अस्पताल प्रबंधन पर भी उठे सवाल।

    रिपोर्ट: अजमत अली।

    कुदरहा, बस्ती। गोरखपुर स्थित आर्किड – द सुपर स्पेशलिटी सेंटर के नाम से कथित तौर पर गूगल पर बनाई गई एक फर्जी वेबसाइट के माध्यम से साइबर ठगों ने बस्ती निवासी वीरेंद्र चौधरी के बैंक खाते से ₹3,29,376 की ठगी कर ली। मामले में पीड़ित ने कोतवाली बस्ती में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र चौधरी अपने बच्चे के इलाज के लिए आर्किड अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने गूगल पर अस्पताल का नंबर सर्च किया। सर्च के दौरान उन्हें अस्पताल के नाम से एक वेबसाइट दिखाई दी, जिस पर उपलब्ध मोबाइल नंबर पर उन्होंने संपर्क किया।

    फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को अस्पताल का कर्मचारी बताते हुए अपॉइंटमेंट दिलाने का भरोसा दिया। बातचीत के दौरान उसने आधार नंबर और मोबाइल पर आए ओटीपी की जानकारी मांगी। आरोप है कि इन जानकारियों का इस्तेमाल कर साइबर ठगों ने पीड़ित की यूपीआई आईडी अपने डिवाइस में लॉगिन कर ली।

    पीड़ित के अनुसार, कई दिनों तक उन्हें किसी प्रकार का संदेह नहीं हुआ। बाद में महज 15 मिनट के भीतर उनके बैंक खाते से ₹3,29,376 विभिन्न ट्रांजेक्शनो के जरिए निकाल लिए गए। खाते से रकम कटने की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल कोतवाली बस्ती पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

    सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। साइबर ठगी में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    अस्पताल प्रबंधन ने मानी शिकायतें मिलने की बात:- इस संबंध में जब आर्किड अस्पताल के प्रबंधन से बात की गई तो उन्होंने स्वीकार किया कि अस्पताल के नाम पर बनी कथित फर्जी वेबसाइट को लेकर ऐसी कई शिकायतें पहले भी सामने आ चुकी हैं।

    हालांकि, यह पूछे जाने पर कि यदि पहले से इस प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं तो मरीजों को सतर्क करने, फर्जी वेबसाइट हटवाने या संबंधित एजेंसियों से शिकायत करने जैसे कौन-कौन से कदम उठाए गए, अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

    ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि यदि अस्पताल के संज्ञान में पहले से इस प्रकार की घटनाएं थीं, तो मरीजों को साइबर ठगी से बचाने के लिए समय रहते प्रभावी कदम क्यों नहीं उठाए गए। इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन की ओर से विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Article30 जुलाई को लगायी जाएगी सचल ग्राम न्यायालय।
    Next Article प्रदेश महामंत्री बनने पर राजेश चौधरी का मथुरा में ऐतिहासिक अभिनंदन, उमड़ा भाजपा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में गरजे किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता।

    November 1, 2026

    सैकड़ों महिलाओं के जीवन में मातृत्व की खुशियां ला रहीं डॉ. सोमा शा, श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल में दे रही हैं सेवाएं।

    October 31, 2026

    स्वामी दयानंद विद्यालय में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 143वीं पुण्यतिथि पर भव्य यज्ञानुष्ठान एवं विचार गोष्ठी आयोजित।

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    टॉप न्यूज़

    ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में गरजे किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता।

    By P.K. RastogiNovember 1, 20264

    •बस्ती से बड़ी संख्या में पहुंचे पदाधिकारी और समर्थक •कन्हैया यादव भारतीय के नेतृत्व में…

    ब्रजरज उत्सव में आज सजेगा खादी फैशन शो का मंच, भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन का दिखेगा संगम।

    November 1, 2026

    अभद्र व्यवहार के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए रतन कीर्ति ने की कार्रवाई।

    November 1, 2026

    अमावा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ भौतिक सत्यापन।

    November 1, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर रामलीला मैदान में गरजे किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता।

    November 1, 2026

    ब्रजरज उत्सव में आज सजेगा खादी फैशन शो का मंच, भारतीय संस्कृति और आधुनिक फैशन का दिखेगा संगम।

    November 1, 2026

    अभद्र व्यवहार के आरोप में प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, बीएसए रतन कीर्ति ने की कार्रवाई।

    November 1, 2026

    अमावा ग्राम पंचायत में सोशल ऑडिट, विकास कार्यों का हुआ भौतिक सत्यापन।

    November 1, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026170

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026114

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.