रेलवे ग्राउंड धौली प्याऊ में शाम 3:30 बजे होगा आयोजन, बीएसए ने शिक्षक-शिक्षिकाओं और आमजन से की सहभागिता की अपील
मथुरा। ब्रजरज उत्सव-2026 के तहत भारतीय संस्कृति, स्वदेशी परंपरा और खादी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को खादी फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। रेलवे ग्राउंड, धौली प्याऊ में शाम 3:30 बजे से आयोजित होने वाले इस विशेष कार्यक्रम में खादी के पारंपरिक परिधानों के साथ आधुनिक फैशन की आकर्षक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा ने जनपद के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, आमजन और पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खादी केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि भारतीय सांस्कृतिक विरासत, स्वदेशी भावना और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।
फैशन शो के माध्यम से पारंपरिक भारतीय परिधान और आधुनिक फैशन के अनूठे संगम को प्रदर्शित किया जाएगा। बीएसए ने लोगों से परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर आयोजन का आनंद लेने तथाकथित खादी और स्वदेशी परंपरा के प्रति सम्मान व्यक्त करने का आह्वान किया है।


