Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, October 29
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » डीएम की अध्यक्षता में ‘‘विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस’’ पर गोष्ठी का हुआ आयोजन।

    डीएम की अध्यक्षता में ‘‘विभाजन विभीषिक स्मृति दिवस’’ पर गोष्ठी का हुआ आयोजन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiAugust 15, 2026

    👉 विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर से डीपीआरसी हाल तक निकाला गया मौन जुलूस, बंटवारे के पीड़ितों को किया गया नमन।

    👉 ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ पर विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हॉल में विभाजन विभीषिका से संबंन्धित लगाई गयी चित्र प्रदर्शनी का डीएम, एडीएम, सीडीओ सहित संभ्रांत व्यक्तियों द्वारा किया गया अवलोकन।

    के के मिश्रा संवाददाता।

    संत कबीर नगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के मार्गदर्शन में शासन की मंशा के अनुरूप जनपद में शुक्रवार 14 अगस्त 2026 को ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ का आयोजन किया गया।

    जिलाधिकारी ने कहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाते हुए आज हम लोग अपनी प्रिय मातृभूमि के उन बेटे एवं बेटियों को नमन करते है, जिनको भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्योछावर करने पड़े थे, ऐसे लोगो की याद में तथा भारत की वर्तमान एवं भावी पीढ़ियों को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गयी यातना एवं वेदना का स्मरण दिलाने के लिए 14 अगस्त को ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है।
    इस अवसर पर विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाॅल में सूचना विभाग द्वारा ‘‘विभाजन विभीषिका’’ पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई।

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सत्य प्रकाश, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।

    आयोजित गोष्ठी में सभी ने विभाजन विभीषिका पर आधारित डाक्यूमेन्ट्री फिल्म को देखा और लाखों लोगों का विस्थापन, मानवीय त्रासदी की घटनाएं, मानवता और सभ्यता पर अत्याचार, ब्रिटिश शासन की दूषित मानसिकता को महसूस किया।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की मंशा के अनुसार ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ मनाये जाने का मुख्य वजह यही है कि हम सब इस ऐतिहासिक घटना जिसने मानवता के इतिहास में अभूतपूर्ण सर्वनाश किया है, को देख कर, समझ कर उसे याद रखे और स्वंय को और अपने आने वाली पीड़ियों को भी बतायें जिससे भविष्य में कभी भी इस प्रकार की घटना न दोहरायी जाए, जिससे मानवता को शर्मसार होना पड़े। उन्होंने ‘‘विभाजन विभीषिका को दुनिया की सबसे बड़ी त्रासदियों में से एक बताया।

    जिलाधिकारी ने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नहीं था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी। ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बँट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया। भारत के इस भौगोलिक बंटवारे ने देश के लोगों को सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक तथा मानसिक रूप से झकझोर दिया था।

    उन्होंने कहा कि सत्य घटनाओं पर आधारित त्रासदी की डाक्यूमेन्ट्री फिल्म देखने के बाद जो अन्तर्मन से पीड़ा निकली है वह बहुत ही दर्दनाक है और विभाजन के समय की त्रासदी को जिस परिवार ने झेला है हम उसकी कल्पना भी नही कर सकते है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें न सिर्फ भेद-भाव, वैमनस्यता एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलायेगा बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तीकरण की प्रेरणा मिलेगी।

    जिलाधिकारी ने कहा कि आज हम सब को संकल्प लेना है कि हम सभी आपसी भाई-चारे की भावना के साथ मानवीय एवं सामाजिक सौहार्द को बनाये रखेंगे।

    विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आयोजित गोष्ठी में अध्यक्ष गुरूद्वारा खलीलाबाद सरदार अजीत सिंह एवं सतविन्दर पाल सिंह उर्फ जज्जी ने विभाजन के दौरान अपने पूर्वजों द्वारा झेली गयी दर्दनाक मंजर की यादों को सांझा करते हुए कहा कि वह समय बहुत ही पीड़ादायक था जिसे याद रखते हुए भविष्य में इस प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए हम सभी को आज संकल्प लेना है जिससे हम एवं हमारी आने वाली पीढ़िया अमन-चैन एवं शांती के साथ एक दूसरे से मिलकर स्वस्थ्य समाज के निर्माता बनें और अपने जनपद व देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

    उन्होंने कहा कि आज का दिन इतिहास के पन्ने में बहुत ही दर्दनाक लिखा गया है, हमें पुराने इतिहास को याद रखते हुए भविष्य में ऐसी भयावह स्थिति कभी न आये इसके लिए आज के दिन से सीख लेना है, हम सबको इस त्रासदी को अपने यादों में रखना है और अपना अभूतपूर्व योगदान देखकर अखण्ड भारत के निर्माण में सहयोग करना है।

    कार्यक्रम के अन्तर्गत विभाजन की विभीषिका/त्रासदी की दर्दनाक मंजर की याद में जिलाधिकारी के नेतृत्व में अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी सहित जनपद के सम्मानित सिख समुदाय के संभ्रांत नागरिक गणों सहित उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से विकास भवन के डीपीआरसी हाल तक मौन जुलूस निकाला गया।

    मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मा0 ब्लॉक प्रमुख पौली राममिलन यादव, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार सहित जनपद के संभ्रांत सिख परिवारजनों द्वारा विकास भवन के डीपीआरसी हाल में विभाजन विभीषिका पर आधारित लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया। प्रदर्शनी में विभाजन के समय की घटनाओं, विस्थापित लोगों की स्थिति और उस दौर के सामाजिक माहौल को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। तस्वीरों में नजर आती भीड़, अपना सामान समेटकर घर छोड़ते परिवार और अनिश्चित भविष्य की ओर बढ़ते लोग उस दौर की भयावहता का एहसास कराते नजर आए। प्रदर्शनी का उद्देश्य विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर आने वाली पीढ़ियों को नफरत और हिंसा के दुष्परिणामों के प्रति सचेत करना रहा। अधिकारियों के साथ जनसामान्य ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लोगों ने पोस्टरों में दिखाई गई घटनाओं को ध्यान से देखा और विभाजन के दौरान अपने पूर्वजों द्वारा झेली गई परिस्थितियों को याद किया।

    ‘‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’’ पर भारत विभाजन के दौरान अपने प्राण न्यौछावर करने वाले लोगों की स्मृति में डीपीआरसी हॉल में मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख पौली, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, सरदार अजीत सिंह एवं सतविन्दर पाल सिंह उर्फ जज्जी सहित उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने 02 मिनट का मौन रखा।

    इस अवसर पर संभ्रांत सिख परिवार से परविंदर सिंह, हरभजन सिंह, धर्म सिंह, हरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, जसवीर सिंह, अमरजीत सिंह, तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, प्रशासनिक अधिकारी बद्री प्रसाद, ओएसडी राकेश कुमार, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अधिकारी/कर्मचारीगण तथा जनपद के सम्भ्रान्त एवं गणमान्य नागरिकगण आदि उपस्थित रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous ArticleVB-G RAM G (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जनपदीय पंच सम्मेलन कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
    Next Article विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: शहीदों को श्रद्धांजलि, सामाजिक सौहार्द का लिया संकल्प।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    जलापूर्ति की बाधाएं दूर कर शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंडलायुक्त

    October 29, 2026

    जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की बैठक में NPA वसूली पर मंथन, एकमुश्त समझौता योजना लागू करने का निर्णय।

    October 29, 2026

    थाना को0 शहर पुलिस द्वारा अवैध रुप से भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा कुल 156 किलो बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

    October 29, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    जलापूर्ति की बाधाएं दूर कर शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंडलायुक्त

    By P.K. RastogiOctober 29, 20261

    जल जीवन मिशन की समीक्षा में अधिकारियों पर जताई नाराजगी, निर्माण कार्यों में तेजी लाने…

    जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की बैठक में NPA वसूली पर मंथन, एकमुश्त समझौता योजना लागू करने का निर्णय।

    October 29, 2026

    थाना को0 शहर पुलिस द्वारा अवैध रुप से भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा कुल 156 किलो बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

    October 29, 2026

    शराब के 15 रुपये बकाया के विवाद में युवक की हत्या, परिजनों ने किया सड़क जाम, मुकदमा दर्ज।

    October 29, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    जलापूर्ति की बाधाएं दूर कर शत-प्रतिशत आपूर्ति सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई : मंडलायुक्त

    October 29, 2026

    जिला सहकारी बैंक प्रबंध समिति की बैठक में NPA वसूली पर मंथन, एकमुश्त समझौता योजना लागू करने का निर्णय।

    October 29, 2026

    थाना को0 शहर पुलिस द्वारा अवैध रुप से भण्डारण किया हुआ बारूदयुक्त पटाखा कुल 156 किलो बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

    October 29, 2026

    शराब के 15 रुपये बकाया के विवाद में युवक की हत्या, परिजनों ने किया सड़क जाम, मुकदमा दर्ज।

    October 29, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026164

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026113

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026107

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.