रिपोर्ट: मनोज अग्रहरि
मीरजापुर | जिला सहकारी बैंक लि० मीरजापुर के सभापति डॉ० जगदीश सिंह पटेल की अध्यक्षता में बैंक प्रबंध समिति की बैठक सोमवार को बैंक मुख्यालय के सभा कक्ष में सम्पन्न हुई।
बैठक में 30 सितम्बर 2026 तक की निक्षेप, ऋण वितरण, अल्पकालीन सहकारी देयों की वसूली एवं एनपीए से वसूली की समीक्षा की गई।
बैठक में प्रबंध समिति ने ऋण वितरण, वसूली एवं विविधीकरण योजना के तहत निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही विविधीकरण योजनान्तर्गत एनपीए से वसूली के लिए एकमुश्त समझौता योजना (OTS) लागू करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर बैंक प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष विपुल सिंह, सदस्य सुरेन्द्र कुमार सिंह, शिवमणि सिंह, हरि शंकर सिंह, बल्देव सिंह, अलोपी चन्द, अवधेश कुमार सिंह, जया सिंह, दिनेश सिंह, सियाराम बिन्द, सन्तोष कुमार सिंह, प्रतिभा सिंह एवं बैंक के सचिव/सीईओ राजकुमार यादव उपस्थित रहे।


