Close Menu
Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 2
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • बस्ती मंडल
      • बस्ती
      • संत कबीर नगर
      • सिद्धार्थ नगर
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा मंडल
        • आगरा
        • फिरोजाबाद
        • मैनपुरी
        • मथुरा
      • अलीगढ़ मंडल
        • अलीगढ़
        • एटा
        • हाथरस
        • कासगंज
      • आजमगढ़ मंडल
        • आजमगढ़
        • बलिया
        • मऊ
      • अयोध्या मंडल
        • अयोध्या
        • अमेठी
        • बाराबंकी
        • सुल्तानपुर
      • बरेली मंडल
        • बरेली
        • बदायूं
        • पीलीभीत
        • शाहजहांपुर
      • चित्रकूट मंडल
        • चित्रकूट
        • बांदा
        • हमीरपुर
        • महोबा
      • गोरखपुर मंडल
        • गोरखपुर
        • देवरिया
        • कुशीनगर
        • महाराजगंज
      • झांसी मंडल
        • झांसी
        • जालौन
        • ललितपुर
      • कानपुर मंडल
        • औरैया
        • इटावा
        • फर्रुखाबाद
        • कन्नौज
        • कानपुर देहात
        • कानपुर नगर
      • लखनऊ मंडल
        • लखनऊ
        • हरदोई
        • लखीमपुर खीरी
        • रायबरेली
        • सीतापुर
        • उन्नाव
      • मेरठ मंडल
        • मेरठ
        • बागपत
        • बुलंदशहर
        • गौतम बुद्ध नगर
        • गाजियाबाद
        • हापुड़
      • मुरादाबाद मंडल
        • अमरोहा
        • बिजनौर
        • मुरादाबाद
        • रामपुर
        • संभल
      • प्रयागराज मंडल
        • प्रयागराज
        • फतेहपुर
        • कौशाम्बी
        • प्रतापगढ़
      • सहारनपुर मंडल
        • सहारनपुर
        • शामली
        • शामली
      • मिर्जापुर मंडल
        • मिर्जापुर
        • संत रविदास नगर
        • सोनभद्र
      • वाराणसी मंडल
        • वाराणसी
        • चंदौली
        • गाजीपुर
        • जौनपुर
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • उधम सिंह नगर
      • चंपावत
      • चमोली
      • टिहरी गढ़वाल
      • देहरादून
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • पौड़ी गढ़वाल
      • बागेश्वर
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • राष्ट्रीय
      • अरुणाचल प्रदेश
      • असम
      • आंध्र प्रदेश
      • उत्तर प्रदेश
      • ओडिशा
      • कर्नाटक
      • केरल
      • गुजरात
      • गोवा
      • छत्तीसगढ़
      • झारखंड
      • तमिलनाडु
      • तेलंगाना
      • त्रिपुरा
      • पश्चिम बंगाल
      • नई दिल्ली
      • नागालैंड
      • पंजाब
      • बिहार
      • मणिपुर
      • मध्य प्रदेश
      • महाराष्ट्र
      • मिजोरम
      • मेघालय
      • राजस्थान
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति
      • चुनाव
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Home » मुडिया पूर्णिमा : गिरिराज जी की घाटी में लाखों लोगों ने देखे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर तोड़े जाने के साक्ष्य।

    मुडिया पूर्णिमा : गिरिराज जी की घाटी में लाखों लोगों ने देखे श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर तोड़े जाने के साक्ष्य।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJuly 28, 2026

    •लाखों श्रद्धालुओं तक पहुंचा श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का संदेश : महेंद्र प्रताप सिंह

    •परिक्रमा मार्ग पर लगाई साक्ष्यों की प्रदर्शनी, जनजागरण अभियान को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन

    •गोवर्धन राधाकुंड और वृंदावन के साधु संतों ने किया उद्घाटन।

    रिपोर्ट: विजय नागपाल।

    गोवर्धन/मथुरा। मुडिया पूर्णिमा मेले में गिरिराज महाराज की परिक्रमा के लिए उमड़े श्रद्धालुओं के बीच मंगलवार को राधाकुंड स्थित श्री गुरु कार्ष्णि बृजनन्द उदासीन आश्रम (बागड़ी की प्याऊ, राधाकुंड, गोवर्धन) में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक साक्ष्यों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में मंदिर के इतिहास, उपलब्ध ऐतिहासिक दस्तावेजों तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण से संबंधित तथ्यों को प्रदर्शित किया गया। दिनभर में लाखों परिक्रमार्थियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मेले में पहुंचे लाखों श्रद्धालुओं तक जनजागरण अभियान का संदेश पहुंचाया गया।
    प्रदर्शनी का आयोजन श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण में हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट की अगुवाई में किया गया। उनके निर्देशन में चलाए जा रहे जनजागरण अभियान के अंतर्गत किया गया। आश्रम के संस्थापक स्वामी श्री रविन्द्रानंद जी महाराज ने पंपलेट वितरण कर प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर स्वामी विश्वात्मानंद जी महाराज एवं संत श्यामानंद जी महाराज भी मौजूद रहे।
    प्रदर्शनी में विभिन्न ऐतिहासिक ग्रंथों, अभिलेखों और दस्तावेजों के आधार पर तैयार सामग्री प्रदर्शित की गई। श्रद्धालुओं को बताया गया कि इन ऐतिहासिक साक्ष्यों के आधार पर हिंदू पक्ष न्यायालय में अपना दावा प्रस्तुत कर रहा है। प्रदर्शनी के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि के इतिहास, मंदिर विध्वंस से जुड़े संदर्भों तथा न्यायालय में विचाराधीन वाद की जानकारी विस्तार से दी गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर संबंधित दस्तावेजों के बारे में जानकारी प्राप्त की।
    स्वामी श्री रविन्द्रानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का इतिहास प्रत्येक सनातनी तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित सामग्री विभिन्न ऐतिहासिक पुस्तकों और प्रमाणिक स्रोतों से संकलित की गई है। उन्होंने श्रद्धालुओं से ऐतिहासिक तथ्यों को जानने, समझने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
    हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने कहा कि मुडिया पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा कर रहे हैं। ऐसे समय में आयोजित यह प्रदर्शनी जनजागरण का प्रभावी माध्यम बनी है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है और हिंदू पक्ष ऐतिहासिक दस्तावेजों, अभिलेखों तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अपना पक्ष रख रहा है। उन्होंने कहा कि आंदोलन पूरी तरह संवैधानिक एवं न्यायिक प्रक्रिया के अनुरूप चलाया जा रहा है। श्रद्धालुओं से उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा जनजागरण अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।
    प्रदर्शनी स्थल पर श्रद्धालुओं को पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि का संक्षिप्त इतिहास, न्यायालय में लंबित वाद की जानकारी तथा अभियान के उद्देश्य का उल्लेख किया गया था। परिक्रमा मार्ग से गुजरने वाले श्रद्धालु बड़ी संख्या में प्रदर्शनी स्थल पर पहुंचे और विषय से जुड़े तथ्यों को विस्तार से जाना। आयोजनकर्ताओं का कहना है कि मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं तक इस अभियान का संदेश पहुंचा।
    कार्यक्रम में आश्रम के भक्त सुनील सिंह, निर्मला सिंह, सोनिया, सुनीता, शिखा सिंह, शिवम कुमार, विशाल सिंह, कान्हा, रवि कुमार, मोनू चौधरी, दिलीप चौधरी, तथा धर्म सिंह सहित अन्य सहयोगियों ने प्रदर्शनी संचालन, पंपलेट वितरण और श्रद्धालुओं को जानकारी उपलब्ध कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।
    मुडिया पूर्णिमा मेले की आस्था और श्रद्धा के बीच आयोजित यह प्रदर्शनी दिनभर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। ऐतिहासिक साक्ष्यों पर आधारित इस जनजागरण अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में परिक्रमार्थियों तक श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े तथ्यों और न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण की जानकारी पहुंचाई गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleमां बनी ‘डायन’! सनसनीखेज वारदात: खेल-खेल में तीन साल के मासूम की मौत, एक महीने बाद खुला राज।
    Next Article बार-बेंच समन्वय से मजबूत होगी न्याय व्यवस्था, डुमरियागंज तहसील सभागार में अधिवक्ताओं की समस्याओं पर गंभीरता से हुई चर्चा।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    ब्रजरज उत्सव में खादी फैशन शो की धूम, ‘खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन’ की थीम पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा।

    November 2, 2026

    श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मातृत्व वात्सल्य का पर्व ‘अहोई अष्टमी’

    November 2, 2026

    श्री राम मिश्रा के दुख में साथ खड़े नजर आए राधेश कुमार दिवाकर।

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Don't Miss
    आगरा मंडल

    ब्रजरज उत्सव में खादी फैशन शो की धूम, ‘खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन’ की थीम पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा।

    By P.K. RastogiNovember 2, 20261

    – 8 राउंड में दिखी खादी की आधुनिक छटा, चरखा लेकर रैंप पर उतरे मॉडल्स…

    कुसौरा बाजार में शराब की दुकान के आसपास गंदगी का अंबार, सुबह 6 बजे से बिक्री का आरोप।

    November 2, 2026

    श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मातृत्व वात्सल्य का पर्व ‘अहोई अष्टमी’

    November 2, 2026

    श्री राम मिश्रा के दुख में साथ खड़े नजर आए राधेश कुमार दिवाकर।

    November 2, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    ब्रजरज उत्सव में खादी फैशन शो की धूम, ‘खादी फॉर नेशन, खादी फॉर फैशन’ की थीम पर मॉडल्स ने बिखेरा जलवा।

    November 2, 2026

    कुसौरा बाजार में शराब की दुकान के आसपास गंदगी का अंबार, सुबह 6 बजे से बिक्री का आरोप।

    November 2, 2026

    श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया मातृत्व वात्सल्य का पर्व ‘अहोई अष्टमी’

    November 2, 2026

    श्री राम मिश्रा के दुख में साथ खड़े नजर आए राधेश कुमार दिवाकर।

    November 2, 2026
    Most Popular

    पत्रकार को थाने ले जाकर 6,400 रुपये लेने और 20 हजार मांगने का आरोप।

    October 9, 2026170

    ट्रेड शो में विद्यार्थियों ने समझी उद्योग, नवाचार और उद्यमिता की बारीकियां।

    September 28, 2026114

    नवागत जिलाधिकारी से पूर्व सैनिकों ने की शिष्टाचार भेंट

    October 5, 2026108

    मन्नत गणेश की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

    September 26, 202685
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.