Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवान- रामभद्राचार्य

    अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवान- रामभद्राचार्य

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 3, 2026

    •लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

    ▪️भारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या की

    रिपोर्ट: अभिनव अग्रवाल।

    लखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की ओजस्वी वाणी से श्रीराम कथा के तृतीय दिवस संपूर्ण परिसर राममय हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जय श्रीराम और जय जय हनुमान के उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विपणन एवं उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डा. महेन्द्र सिंह, विधायक डा. नीरज बोरा, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, यूपी कोआपरेटिव यूनियन के उपसभापति ब्रजकिशोर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया।

    सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने भगवान के अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब संसार में अनीति और अधर्म बढ़ता है, तब भगवान सज्जनों की रक्षा, दुष्टों के विनाश और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का अवतार भी इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हुआ था। उन्होंने अन्याय और अधर्म का नाश कर सत्य, मर्यादा और धर्म की स्थापना की। भगवान राम का जीवन केवल एक राजकुमार का जीवन नहीं था, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श, प्रेरणा और कर्तव्यपथ का प्रकाश स्तंभ है।

    कथा के दौरान उन्होंने भगवान के विविध अवतारों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक अवतार का उद्देश्य समाज को नई दिशा देना, आसुरी शक्तियों का नाश करना तथा दैवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा करना रहा है। भारतीय संस्कृति में अवतारवाद लोककल्याण, न्याय और धर्म की स्थापना का संदेश देता है।

    रामभद्राचार्य ने लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि लखनऊ की पहचान नवाबों से नहीं, कुमार लक्ष्मण से है। यह नवाबों का नहीं, भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण का नगर है। उन्होंने बड़े मंगल की परंपरा और लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल भंडारों की चर्चा करते हुए कहा कि यह नगर अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के कारण देश में विशिष्ट स्थान रखता है।

    अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संविधान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि ‘इंडिया दैट इज भारत’ के स्थान पर ‘भारत दैट इज इंडिया’ होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि संविधान निर्माताओं में आधे लोग अनपढ़ थे तथा ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस के संविधान की कतरनों को मिलाकर भारतीय संविधान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में मनुस्मृति की चर्चा नहीं है, जबकि स्वयंभू मनु प्रथम संविधान निर्माता थे।

    कथा के मध्य रामभद्राचार्य ने अपने विशिष्ट भावपूर्ण अंदाज में भजनों की प्रस्तुति भी की। ‘हमनी के धन एगो राघव के चरन बा’, ‘अब तो स्वयंभू मनु को अवतारी चाहिए’ तथा ‘शंकर तू ले ल कैलाश, हम त भारते रहबे’, अस मन होत उठाय लेओ कंधवा हो’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। संगीत मंडली में हारमोनियम पर विशेष नारायण मिश्र, तबले पर हरिओम वाली, संतोष डागर तथा अन्य कलाकारों ने प्रभावी संगत प्रस्तुत की।

    कथा के उपरांत राकेश पाण्डेय, श्यामजी अग्रवाल, रवि तिवारी, सुनील अग्रवाल, डॉ. अजय गुप्ता तथा लखनऊ के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता की।

    मीडिया प्रभारी डा. एस.के.गोपाल ने बताया कि श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस की कथा गुरुवार सायं 5 बजे से आरंभ होगी। कथा स्थल पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जल सेवा, एकल अभियान द्वारा पंडाल व्यवस्था तथा श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट, उत्सव, बोरा फाउण्डेशन, इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन सहित विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का संचालन संभाला।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleबिजली विभाग की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान।
    Next Article मोहर्रम कमेटी मथुरा के नए अध्यक्ष बने भूरा शेख, मरहूम यूनुस गाज़ी को दी गई श्रद्धांजलि।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.