Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » विश्व पर्यावरण दिवस पर पक्षियों के लिए लगाए जलपात्र व किया पौधरोपण।

    विश्व पर्यावरण दिवस पर पक्षियों के लिए लगाए जलपात्र व किया पौधरोपण।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 6, 2026

    अलीगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मंगलायतन विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पौधरोपण अभियान चलाने के साथ-साथ भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए जल और दाने की व्यवस्था कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में शिक्षकों, स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    धरणीधर तीर्थ धाम पर पौधरोपण करते स्वयंसेवक व प्राध्यापक

    पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो नारद, स्मार्ट एनजीओ एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-2 के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न स्थानों पर वृक्षों पर मिट्टी के पात्र लगाए गए, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और दाना उपलब्ध हो सके। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पर्यावरण संरक्षण एवं जैव विविधता बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में डा. आरके शर्मा, डा. शिवराज त्यागी, डा. गजेंद्र पराशर, डा. मनीषा उपाध्याय, योगेश कौशिक, मयंक जैन, नीलकांत तिवारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नितिन कांत आदि उपस्थित रहे। संचालन याशिका गुप्ता ने किया।

    वहीं, एनएसएस यूनिट-7 और इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंस के संयुक्त तत्वावधान में ऋषि विश्वामित्र की तपोस्थली तीर्थ धाम धरणीधर सरोवर पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर प्रो. मनीषा शर्मा, कार्यक्रम अधिकारी डा. मनीश राव आंबेडकर, अजय राठौर, डा. प्रभात बंसल, डा. केसी यादव, डा. सौरभ गुप्ता, श्रेष्ठ उपाध्याय आदि थे।

    एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डा. पूनम रानी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि पक्षियों, पशुओं और प्रकृति के प्रत्येक जीव के प्रति संवेदनशील होना भी हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। उधर, मंगलायतन आयुर्वेदा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के प्राचार्य डॉ. राजेश धाकड़ के नेतृत्व में हर्बल गार्डन में औषधीय पौधों का रोपण किया गया।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleसीएम योगी के जन्मोत्सव पर 55 यूनिट रक्तदान कर रक्तवीरों ने दिया जीवनदान का संदेश।
    Next Article वृक्ष धारा का भूषण, दूर करे प्रदूषण- डीएम
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20264

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202627

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.