Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, September 6
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » महुआ डाबर महोत्सव का शुभारंभ, शौर्य और शहादत की विरासत को किया गया नमन।

    महुआ डाबर महोत्सव का शुभारंभ, शौर्य और शहादत की विरासत को किया गया नमन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 9, 2026

    कुदरहा,बस्ती: क्रांति की सरज़मीं महुआ डाबर में तीन दिवसीय ‘महुआ डाबर महोत्सव’ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। महुआ डाबर संग्रहालय द्वारा आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन प्रख्यात लेखक प्रणब मुखर्जी ने किया। महोत्सव का केंद्रीय विषय ‘शौर्य, शहादत और विरासत’ रखा गया है।

    उद्घाटन सत्र में प्रणब मुखर्जी ने कहा, “10 जून 1857 को यहां के क्रांतिवीरों ने छह ब्रिटिश सैन्य अधिकारियों को मार गिराया था। यह वीरतापूर्ण प्रतिरोध अंग्रेजी हुकूमत के लिए सीधी चुनौती बन गया। प्रतिशोध में अंग्रेजों ने लगभग पांच हजार की आबादी वाले पूरे महुआ डाबर गांव को ‘गैर-चिरागी’ घोषित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय व्यापार के इस समृद्ध केंद्र को जलाकर राख कर दिया गया। नागरिकों की नृशंस हत्या कर महुआ डाबर का नामोनिशान मिटाने का प्रयास किया गया।”

    महुआ डाबर संग्रहालय के निदेशक एवं क्रांतिकारी वंशज डॉ. शाह आलम राना ने कहा, “यह खेद का विषय है कि आजाद भारत की सरकारें भी महुआ डाबर के इस नरसंहार पर लंबे समय तक खामोश रहीं। देश में एक ही स्थान पर सर्वाधिक नागरिकों का नरसंहार महुआ डाबर में हुआ, लेकिन इतिहास की पुस्तकों में इसे उचित स्थान नहीं मिल सका।”

    महोत्सव में एक प्रस्ताव पारित कर मांग की गई कि ब्रिटिश सरकार 3 जुलाई 1857 के महुआ डाबर वीभत्स नरसंहार के लिए औपचारिक रूप से माफी मांगे। वक्ताओं ने कहा कि ब्रिटेन को अपने औपनिवेशिक अपराधों को स्वीकार करना चाहिए।

    वक्ताओं ने यह भी कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान आजादी के दीवानों की मोहरें, जवाहरात, सोना-चांदी, हथियार, पांडुलिपियां और जमीनें अंग्रेजों ने जब्त कर ‘रॉयल ट्रेजरी’ में जमा कर दी थीं। भारत सरकार और संसद से मांग की गई कि 1857 में जब्त क्रांतिवीरों की संपत्तियों का पूरा ब्यौरा सार्वजनिक किया जाए तथा उनकी वापसी की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।

    डॉ. राना ने बताया कि उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति-2022 के तहत महुआ डाबर को ‘स्वतंत्रता संग्राम सर्किट’ में शामिल किया गया था। साथ ही महुआ डाबर के निकट दस एकड़ क्षेत्र में एक जीवंत, भव्य और गौरवशाली सरकारी स्मारक विकसित करने की घोषणा भी की गई थी, लेकिन अभी तक यह योजना धरातल पर दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने मांग की कि महुआ डाबर में ‘शहादत विरासत कॉरिडोर’ विकसित किया जाए, ताकि विश्व इस गौरवशाली इतिहास से परिचित हो सके।

    उद्घाटन समारोह में संस्कृतिकर्मी एवं लोकगायक सुनील पंडित ने महुआ डाबर की शहादत पर आधारित अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। समारोह को फकीर मोहम्मद खान, विजय प्रकाश, नासिर खान, अंकित राव, मुमताज खान, जहांगीर खान , रामकेश सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

    तेज धूप और भीषण गर्मी के बावजूद विरासत यात्रा (हेरिटेज वॉक) का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में युवा, शोधार्थी और स्थानीय नागरिक इसमें शामिल हुए तथा महुआ डाबर के बिखरे ऐतिहासिक तथ्यों और विरासत से रूबरू हुए।

    महुआ डाबर महोत्सव समिति से जुड़े सेनानी वंशज आदिल खान एडवोकेट ने बताया कि
    9 जून को विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला के बाद सायं 5 बजे मनोरमा नदी के पावन तट पर पूर्ण स्वतंत्रता का उद्घोष करने वाले क्रांतिवीरों को मशाल सलामी दी जाएगी।

    महोत्सव 10 जून तक चलेगा। 10 जून को ‘शौर्य दिवस’ के अवसर पर शहीदों को सशस्त्र पुलिस गारद द्वारा सलामी दी जाएगी तथा विरासत संरक्षण संकल्प सभा का भी आयोजन किया जाएगा।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleअनपढ़ बुजुर्ग की जमीन हड़पी, 19.30 लख रुपए का बैंक खाता भी किया खाली; पुलिस से न्याय की गुहार।
    Next Article पूर्वांचल का पहला ओडीओपी सीएफसी बनेगा महराजगंज में, लकड़ी फर्नीचर उद्योग को मिलेगा नया आयाम।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20265

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202628

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 202614

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 202610
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.