Close Menu
Vijaydoot – News Portal
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, September 5
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Vijaydoot – News PortalVijaydoot – News Portal
    Demo
    • उत्तर प्रदेश
      • लखनऊ
      • सिद्धार्थनगर
      • सुल्तानपुर
      • अलीगढ़
      • अयोध्या
      • आजमगढ़
      • गोंडा
      • गोरखपुर
      • बलरामपुर
      • बहराईच
      • बाराबंकी
      • मऊ
      • प्रतापगढ़
      • प्रयागराज
      • बिजनौर
      • मथुरा
      • मेरठ
    • राष्ट्रीय समाचार
      • बरेली मंडल
        • बरेली
      • बस्ती मंडल
      • उत्तराखंड
        • उत्तरकाशी
        • देहरादून
        • हरिद्वार
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • विविध समाचार
      • अपराध
        • हत्या
        • लूट
        • पुलिस मुठभेड़
        • कोर्ट कानून
        • साइबर क्राइम
      • धर्म/आस्था
        • ज्योतिष
        • राशिफल
        • व्रत
        • त्योहार
        • कथा प्रवचन
      • यातायात
        • रेलवे समाचार
        • रोडवेज
        • एयरपोर्ट
      • शिक्षा
        • रोज़गार
      • हेल्थ/फिटनेस
        • घरेलू नुस्खे
      • ब्यूटी फैशन
        • लाइफस्टाइल
    • समाचार
      • मौसम समाचार
      • खेल समाचार
      • राजनीति चुनाव समाचार
      • उद्योग जगत समाचार
      • मनोरंजन समाचार
      • टेक्नोलॉजी समाचार
      • साहित्य समाचार
      • खाना खज़ाना समाचार
    • गैलरी
      • विशेष तस्वीरें
      • इवेंट
      • घटना स्थल
    • विशेष
      • इंटरव्यू
      • एक्सक्लूसिव
      • ग्राउंड रिपोर्ट
      • विश्लेषण
    • वीडियो
      • वीडियो न्यूज़
      • इंटरव्यू
      • ग्राउंड रिपोर्ट
    • सम्पादकीय
      • विशेष लेख
      • कालम
      • जनमत
    • संपर्क सूत्र
    Vijaydoot – News Portal
    • अम्बेडकर नगर
    • अयोध्या
    • आजमगढ़
    • औरैया
    • गोंडा
    • गोरखपुर
    • बलरामपुर
    • बहराईच
    • बाराबंकी
    • मऊ
    • महराजगंज
    • मीरजापुर
    • मुरादाबाद
    • लखनऊ
    • संत कबीर नगर
    • सिद्धार्थनगर
    • सीतापुर
    • सुल्तानपुर
    Home » अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियों में टकराव, बाजार बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

    अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियों में टकराव, बाजार बंद कर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन।

    P.K. RastogiBy P.K. RastogiJune 9, 2026

    •कूड़ा सड़क पर डालने के आरोप से बढ़ा विवाद, व्यापारियों ने अधिकारियों के निलंबन की मांग उठाई।

    हरिद्वार से शैलेंद्र कुमार की रिपोर्ट।

    हरिद्वार (उत्तराखंड)। हरिद्वार में नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान मंगलवार को व्यापारियों और नगर निगम अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया। अभियान के चौथे दिन टैक्सी स्टैंड के समीप स्थित एक होटल के बाहर दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद मामला और गरमा गया।

    जानकारी के अनुसार, नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान टैक्सी स्टैंड के पास स्थित अमृतसरी होटल के निकट व्यापारियों और अधिकारियों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद नगर निगम अधिकारियों ने कोतवाली में तहरीर दी।

    व्यापारियों का आरोप है कि इसके बाद निगम कर्मियों ने एक ट्रॉली में कूड़ा लाकर होटल के बाहर डाल दिया, जिससे कूड़ा सड़क पर फैल गया और दोनों ओर यातायात बाधित हो गया।
    घटना से नाराज व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और जाम लगा दिया। विरोध के चलते अपर रोड, मोती बाजार और हरकी पैड़ी बाजार के अनेक प्रतिष्ठान बंद हो गए। व्यापारियों में नगर निगम प्रशासन के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।

    व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष संजीव नैयर ने कहा कि व्यापारियों की ओर से भी कोतवाली में तहरीर दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि संबंधित नगर निगम अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें निलंबित नहीं किया गया, तो व्यापार मंडल व्यापक आंदोलन शुरू करेगा।

    उन्होंने बताया कि फिलहाल तीन इकाइयों ने अपने प्रतिष्ठान बंद किए हैं, लेकिन मांगें पूरी न होने पर रानीपुर मोड़ से हरिपुर कला तक की सभी 61 व्यापारिक इकाइयों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कराया जाएगा।
    घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

    • Pawan Rastogi
      P.K. Rastogi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn
    Previous Articleपुलिस भर्ती परीक्षा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के विशेष इंतजाम, परीक्षार्थियों हेतु चलाई जा रहीं विशेष ट्रेनें।
    Next Article मिश्रिख में सिविल कोर्ट संचालन की मांग तेज, अधिवक्ताओं ने मंत्रियों को सौंपा ज्ञापन।
    P.K. Rastogi
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)

    पवन कुमार रस्तोगी पिछले पाँच वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज़ पोर्टल में एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इन्होंने एम.ए., बीएड, पत्रकारिता तथा एलएलबी की शिक्षा प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त कंप्यूटर क्षेत्र में एडीसीए तथा कला के क्षेत्र में बॉम्बे आर्ट जैसे पाठ्यक्रम भी पूर्ण किए हैं। समाचार लेखन, संपादन, जनसरोकार से जुड़े विषयों और डिजिटल पत्रकारिता में उनकी विशेष रुचि है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावशाली पत्रकारिता उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। वे सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक एवं जनहित से जुड़े मुद्दों को सरल, सटीक और विश्वसनीय ढंग से पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

    Related Posts

    हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर संत समागम, संत समाज ने जताया समर्थन।

    August 25, 2026

    हरकी पौड़ी से गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे लाखों कांवड़िए, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम।

    August 9, 2026

    मा० रेल मंत्री ने रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

    July 19, 2026
    Leave A Reply

    Don't Miss
    उत्तर प्रदेश

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    By P.K. RastogiSeptember 5, 20263

    •शाहीन-नफीसा से मिले डॉ. शेख, बोले- महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं। रिपोर्ट: विजय नागपाल।…

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    About Us
    About Us

    विजयदूत समाचार पत्र का प्रकाशन सन् 1972 में प्रारम्भ हुआ । जो भारत नेपाल सीमांचल इलाकों से होते हुए पूर्वी उ0प्र0 में खबरों का एक सशक्त माध्यम बन गया। विजयदूत समय-समय पर अपने पैनी एवं धारदार खबरों से इतिहास का साक्षी बना। इमरजेन्सी का दौर रहा हो या फिर 1984 के सिख विरोधी दंगो का समय रहा हो, विजयदूत अपनी बेबाक टिप्पणी से सत्य को उजागर करता रहा और समाचारों की पड़ताल कर आम जनमानस का लोकप्रिय पत्र बन गया।

    Facebook X (Twitter) YouTube
    Latest News

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 2026

    फरियादियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, मौके पर 79 शिकायतों का हुआ निस्तारण।

    September 5, 2026

    बेटे के जन्मदिन पर शिक्षक ने विद्यालय को भेंट किया कंप्यूटर, बीएसए ने की सराहना।

    September 5, 2026

    रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया नंद महल, धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी।

    September 5, 2026
    Most Popular

    CCTV के सामने राजस्व निरीक्षक पर पांच हजार रुपये लेने का आरोप, लेखपाल पर भी गंभीर सवाल।

    September 5, 202625

    संस्कृति विवि में तैयार हुई कृष्ण को प्रिय व्यंजनों की स्वादिष्ट थाली।

    September 4, 202618

    पत्रकार शाहीन व नफीसा के समर्थन में उतरी वंचित समाज इंसाफ पार्टी।

    September 5, 20263

    शिक्षक दिवस पर ग्रामीण बैंक ने किया शिक्षकों का सम्मान।

    September 5, 20263
    © 2026 www.vijaydoot.com | Designed by www.WizInfotech.com.
    • Home
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Contact us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.