•सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी,शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।
लम्भुआ, सुल्तानपुर। कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा / धारपुर गांव में बुधवार दोपहर एक 16 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे गांव में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान कुसुम पुत्री संतराम, उम्र 16 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार दोपहर में अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लम्भुआ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही लम्भुआ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्रवाई कर रही है।
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। वहीं बेटी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।


